PlayBreaking News

हरदा:हेयर सैलून में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख से ज्यादा का सामान बरामद

हरदा में चोरी के एक मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा किया है। इसके साथ ही मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Follow on Google News
हेयर सैलून में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख से ज्यादा का सामान बरामद
हेयर सैलून में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरदा। आरोपियों के कब्जे से सवा लाख रुपए का चोरी गया माल बरामद हुआ है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हेयर सैलून की दुकान में हुई थी चोरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी राकेश वर्मा पिता भारत सिंह वर्मा, निवासी ग्राम करताना पूरा थाना टिमरनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उसकी हेयर सैलून की दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। जिसमें टीवी, गैस सिलेंडर, ट्रिमर मशीन सहित अन्य सामान शामिल है।

भारत की तारीफ में चीन का बयान: 12 चीनी नाविकों की जान बचाने का एहसान कभी नहीं भूलेंगे

पुलिस टीम ने शुरू की आरोपियों की तलाश

रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले में पुलिस अधीक्षक शशांक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन, एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय हुई।

Breaking News

तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म

शक के आधार पर पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया। जिनसे पूछताछ करने पर राजेश नायक पिता भागीरथ नायक उम्र 28 वर्ष, मोहम्मद शब्बीर उर्फ बब्बू पिता अब्दुल नसीर उम्र 29 वर्ष, वंश कपोल उर्फ बांसू लाल पिता गणेश कपोल उम्र 22 वर्ष ने पूछताछ दौरान वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

INS Malvan: समंदर में उतरा भारत का 'साइलेंट किलर'! दुश्मन की पनडुब्बियों का करेगा खात्मा

सवा लाख का चोरी गया सामान बरामद

इसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया। बरामद सामान की अनुमानित कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सूरमा, प्रधान आरक्षक अमित बौरासी, आरक्षक निलेश पटेल, आरक्षक प्रदीप मालवीय और चालक निलेश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Edited By: Rohit Sharma

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts