Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा: छात्रों ने मिट्टी से बनाई गणेश प्रतिमा, पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए रविवार को एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण शुद्धता का संदेश देना और नागरिकों को इको-फ्रेंडली उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करना था।
हरदा: छात्रों ने मिट्टी से बनाई गणेश प्रतिमा, पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश
हरदा: छात्रों ने मिट्टी से बनाई गणेश प्रतिमा, पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

हरदा। प्रशिक्षण सत्र के दौरान माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने पूरी तन्मयता से मिट्टी के गणेश बनाना सीखा।

माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत प्रशिक्षण

प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने पूरी तन्मयता से मिट्टी के गणेश बनाना सीखा। इस दौरान विद्यार्थियों को इको-फ्रेंडली उत्सव मनाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण शुद्धता का संदेश देना और इसे जन-जन तक पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर की 'मॉडल' जैसी युवती के बाद मुजफ्फरपुर में ड्रग कपल का खुलासा, 2 लाख की हेरोइन बरामद

नदियों और पर्यावरण को बचाने का संकल्प

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि यह विशेष अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों के विसर्जन से हमारी पवित्र नदियां और जलीय जीव गंभीर रूप से प्रदूषित हो रहे हैं। साथ ही, पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है।

Breaking News

मिट्टी के गणेश स्थापित करने की अपील

वर्मा ने सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस गणेशोत्सव में केवल मिट्टी के गणेश स्थापित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से गणेशोत्सव मनाने का संदेश दिया गया। साथ ही नदियों और पर्यावरण को बचाने का संकल्प भी दिलाया गया।

ये भी पढ़ें: कटनी-जर्जर स्कूल की छत से गिर रहा प्लास्टर, नया भवन बना 'भूसा घर'

प्रशिक्षण में ये लोग रहे मौजूद 

कार्यक्रम प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, ब्लॉक समन्वयक राकेश वर्मा, परामर्शदाता सुरेन्द्र सिंह चौहान, दीनबंधु गौर, जया सकक्ले, राधेश्याम विश्वकर्मा और प्रेम गाठिया मौजूद रहे।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts