हरदा में बहनों को तोहफा: 91 हजार से ज्यादा लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1500 और 250 रुपए का शगुन

हरदा। रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर हरदा जिले के 91,155 हितग्राहियों को 250 रुपए प्रति हितग्राही की दर से कुल 2 करोड़ 27 लाख 88 हजार 750 रुपए की राशि भी अंतरित की गई। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में राशि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक पात्र बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से कुल 2,148 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विवेक शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा अंतर्गत 91,012 पात्र लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रुपए प्रति हितग्राही की दर से कुल 13 करोड़ 36 लाख 35 हजार 200 रुपए की राशि अंतरित की गई। योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: महिला विरोधी बयान पर घिरे गुना विधायक, महिला कांग्रेस ने एसपी को ज्ञापन देकर कहा-'पन्नालाल शाक्य पर केस दर्ज करें'
जनपद पंचायतों में इतनी हितग्राहियों को मिली राशि
कार्यक्रम में जनपद पंचायत हरदा के 23,077, जनपद पंचायत खिरकिया के 22,336, जनपद पंचायत टिमरनी के 25,188, नगर पालिका हरदा के 11,462, नगर परिषद खिरकिया के 3,444, नगर परिषद सिराली के 2,239 और नगर परिषद टिमरनी के 3,266 हितग्राहियों को 1500 रुपए प्रति हितग्राही की दर से राशि ट्रांसफर की गई। इस तरह जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों की पात्र लाड़ली बहनों को योजना का लाभ मिला। राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की गई।
250 रुपए रक्षाबंधन शगुन भी ट्रांसफर
रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर जनपद पंचायत हरदा के 23,120 जनपद पंचायत खिरकिया के 22,365, जनपद पंचायत टिमरनी के 25,231, नगर पालिका हरदा के 11,475, नगर परिषद खिरकिया के 3,451 नगर परिषद सिराली के 2,241 और नगर परिषद टिमरनी के 3,272 हितग्राहियों को 250 रुपए प्रति हितग्राही की दर से राशि ट्रांसफर की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।














