हरदा:किसानों का प्रतिनिधिमंडल एग्रीकल्चर डायरेक्टर से मिला, मूंग कोटा बढ़ाने की मांग

आम किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को भोपाल में कृषि विभाग के डायरेक्टर से मिला। बैठक में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत खरीदी सहित किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। कृषि विभाग ने किसानों के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय का भरोसा दिलाया।
किसानों का प्रतिनिधिमंडल एग्रीकल्चर डायरेक्टर से मिला, मूंग कोटा बढ़ाने की मांग
किसानों का प्रतिनिधिमंडल एग्रीकल्चर डायरेक्टर से मिला

हरदा। बैठक में मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने, खरीफ 2025 की लंबित फसल बीमा राशि और उर्वरक वितरण व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। कृषि संचालक ने बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से कोटा बढ़ाने की मांग की है। आम किसान यूनियन ने जल्द निर्णय नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

केन्द्र सरकार से कोटा बढ़ाने की मांग की 

कृषि संचालक ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार से मूंग खरीदी का कोटा बढ़ाने की मांग की है। इस विषय पर उच्च स्तरीय चर्चाओं का दौर जारी है। राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि केन्द्र से कोटा बढ़वाकर मूंग खरीदी की मात्रा में बढ़ोतरी की जा सके।

जालंधर में बोले पीएम मोदी... पंजाब में कट्टर बेइमान पार्टी की सरकार, विश्वासघात को छुपा रही

मात्रा निर्धारण पर यूनियन ने उठाए सवाल

चर्चा के दौरान आम किसान यूनियन के करण चौधरी ने कहा कि गत वर्ष 7.73 लाख मैट्रिक टन मूंग का 4.80 क्विंटल प्रति एकड़ उपार्जन किया गया था। इस वर्ष 4.50 लाख मैट्रिक टन का कोटा पहले ही स्वीकृत है और पंजीकृत रकबा भी 15 प्रतिशत कम है। इसके बावजूद 1.20 क्विंटल प्रति एकड़ की मात्रा तय किए जाने पर उन्होंने सवाल उठाते हुए इसे विचारणीय बताया।

Breaking News

फसल बीमा, उर्वरक और आंदोलन की चेतावनी

बैठक में बताया गया कि अगले 7–8 दिनों के भीतर खरीफ 2025 की लंबित फसल बीमा राशि किसानों के खातों में जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही ई-विकास प्रणाली की तकनीकी समस्याओं का समाधान कर उर्वरकों का सुचारु वितरण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। आम किसान यूनियन ने कहा कि अगर अगले 3–4 दिनों में किसानों के हित में ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो मंगलवार को बैठक कर आंदोलन और विरोध प्रदर्शन की रणनीति घोषित की जाएगी।

Edited By: Rohit Sharma 

Ritesh Tyagi
By Ritesh Tyagi

Latest Posts