भोपाल

केरवा के किनारे कूल गैंग ने किया योग अभ्यास

कूल गैंग की छह सदस्य मीनाक्षी खरे, पल्लवी व्यास, दीप्ति चौहान, अनामिका कुमारी, कंचन नौटानी और रुचि सिंह ने मंगलवार को योग अभ्यास किया। इन सदस्यों ने केरवा का किनारा चुना। यहां का वातावरण बहुत हीं सुकूनभरा और रमणीय है। भारत योग की जन्मस्थली है। यह ग्रुप अपने देश की परंपराओं का पालन करता है। सभी ने हाथकरघा द्वारा निर्मित साड़ियां पहनी थीं, जो सीधे बुनकरों से खरीदी गई थीं। इस ग्रुप द्वारा बुनकरों की सहायता भी की जाती है। इस ग्रुप का गठन ट्रैवल के उद्देश्य से किया गया था। इसका मकसद यह था कि अपने व्यस्त रुटीन से कुछ समय खुद पर भी खर्च किया जाए, लेकिन धीरे-धीरे सदस्यों की आपसी समझ बढ़ती गई। सब एक दूसरे को बेहतर जानने लगे तो इनकी गतिविधियों का दायरा बढ़ता गया । यह ग्रुप हर त्योहार धूमधाम से मनाता है। ड्रेस, वेशभूषा इत्यादि में एकरूपता रखी जाती है।

संबंधित खबरें...

Back to top button