Hair Care Tips : डैंड्रफ से बचने के लिए करते हैं तेल का इस्तेमाल... हो जाएं सावधान, जान लें क्या करें और क्या न करें

लाइफस्टाइल डेस्क। आज के दौर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं। डैंड्रफ से बचाव को लेकर मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं। इसको कम करने के लिए लोग अक्सर घरेलू उपाय भी करते हैं, जो कभी-कभी असरदार तो होते हैं लेकिन कई बार समस्या को और भी बढ़ा देते हैं। डैंड्रफ की वजह से ही बाल झड़ने की समस्या शुरू होती है, जो आगे चलकर फंगस का रूप ले सकती है। डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प में खुजली होती है, जिससे बचने के लिए लोग तेल लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे आपके डैंड्रफ की समस्या घटने के बजाय और भी बढ़ सकती है।
दो प्रकार का होता है डैंड्रफ
इलाज से पहले यह जानना जरूरी है कि स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ किस प्रकार का है। इसको बिना जाने अगर ट्रीटमेंट लिया जाए तो इसका कोई रिजल्ट नहीं निकलता। डैंड्रफ दो तरह के होते हैं- ड्राई और ऑयली। ऑयली डैंड्रफ : यह चिपचिपा होता है। बिना तेल लगाए ही ऐसा लगता है कि व्यक्ति ने बालों में तेल लगाया हुआ है। खुजलाने के बाद यह नाखून पर चिपक जाता है। ड्राई डैंड्रफ : इस कंडीशन में स्कैल्प खुजलाने पर डैंड्रफ बालों में ही फैल जाता है।




















