ग्वालियरमध्य प्रदेश

ग्वालियर : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति ने जताई लूट और हत्या की आशंका

ग्वालियर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का पति जब घर पहुंचा तो पत्नी मृत पड़ी थी। उसका डेढ़ साल का बेटा मां के पास ही खेल रहा था। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं, जबकि मृतका के पति ने लूट और हत्या की आशंका जताई है। घटना गुरुवार दोपहर की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मां के पेट पर खेलता रहा बच्चा

ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या नगरी गली नंबर-2 में रहने वाले मनीष शर्मा की पत्नी माला शर्मा घर में ही हत्या से सनसनी फैल गई है। बताया गया है कि मृतक महिला का पति मनीष पुराने हाईकोर्ट के पास होटल सिटी ग्रैंड में मैनेजर है। रोज की तरह मनीष होटल जाने के लिए सुबह 11 बजे घर से निकला था। जब दोपहर 3 बजे घर वापस लौटकर आया तो घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे, उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी पत्नी बेड पर पड़ी हुई थी और डेढ़ साल का बेटा उसके पेट पर खेल रहा था।

अलमारी से गहने और नकदी गायब

अलमारी का सामान बिखरा हुआ और उसमें रखे 10 तोला सोने के जेवर व 50 हजार रुपए नकद गायब थे। जिसके बाद पति आनन-फानन में पत्नी को हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने महिला का चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी सूचना लगते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर जा पहुंचे जहां मृतक महिला के शव की जांच पड़ताल कर पीएम हाउस के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मायके पक्ष का आरोप है कि मृतका माला शर्मा को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। माला गाजियाबाद की रहने वाली थी। उसकी 4 साल पहले मनीष शर्मा से शादी हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल के लोग कार की मांग करते थे और कम दहेज मिलने को लेकर अक्सर माला को परेशान करते थे।

पुलिस को पति की कहानी पर संदेह

मृतक महिला माला के पति मनीष शर्मा का कहना है कि लूट करने आए अज्ञात बदमाशों ने उसकी पत्नी की हत्या की है। फोर्स एंट्री या महिला के शरीर पर संघर्ष के कोई निशान ना होने पर पुलिस के पति की कहानी पर संदेह है। पुलिस का कहना है कि एक महिला की उसी के घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई है। क्योंकि महिला का गला उसकी चैन और काले धागे से कसा हुआ था। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा हैं। हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें: VIDEO : पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर पर फेंके पत्थर, CCTV में कैद हुई वारदात

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button