ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

ग्वालियर : चाची ने शादी करने से किया इंकार तो भतीजे ने चाकू से काट दिया गला, आरोपी फरार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां भतीजे ने चाची को अगवाकर सुनसान जगह ले गया, जहां उसने चाची को चाकू से गोदकर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी चाची (37 वर्ष) पर शादी करने का दबाव डाल रहा था। शादी से इंकार करने पर आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह है पूरा मामला

हमले में घायल महिला लक्ष्मी शाक्य ने पुलिस को बताया कि प्रवीण शाक्य (29 वर्षी) रिश्ते में उसका भतीजा लगता है। वह आनंद नगर में ही रहता है। युवती कल शाम काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस दौरान युवती का पीछा करते हुए प्रवीण बाइक लेकर वहां पहुंच गया और उसे साथ चलने को कहने लगा। जब महिला ने साथ चलने से मना किया तो उसने जबरन बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद थोड़ी देर तक आसपास घुमाता रहा और बाद में उसे अगवा कर आनंद नगर के एक खंडहर में ले गया। वहां ले जाकर प्रवीण ने अपनी चाची से शादी करने की बात कही। भतीजे के मुंह से शादी करने बात सुनकर लक्ष्मी चौंक गई।

महिला लगातार रिश्ते की दुहाई देती रही और समझाती रही कि हम दोनों के बीच चाची-भतीजे का रिश्ता है। इस दौरान महिला शादी से इंकार करती रही। लेकिन, प्रवीण अपनी जिद पर अड़ा रहा और धमकाने लगा कि अगर उसने शादी करने से मना किया तो वो उसे जान से मार देगा। तभी आरोपी प्रवीण ने अपनी जेब से चाकू निकाला और उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला को गले समेत शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद प्रवीण महिला को वहीं पड़ा छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित महिला बड़ी देर तक पड़ी दर्द से कराह रही थी, उसकी आवाज सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तब घटना की सूचना बहोड़ापुर पुलिस को मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- पुणे : बर्थडे कैंडल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत

संबंधित खबरें...

Back to top button