PlayBreaking News

ग्वालियर:सुहागरात के कुछ घंटे बाद दुल्हन छत से कूदकर फरार, पति बोला- अब मुझे अपनी जान का डर

ग्वालियर में शादी के कुछ घंटे बाद दुल्हन दूसरी मंजिल से कूदकर ससुराल से फरार हो गई। अब पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार करते हुए पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
Follow on Google News
सुहागरात के कुछ घंटे बाद दुल्हन छत से कूदकर फरार, पति बोला- अब मुझे अपनी जान का डर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नई-नवेली दुल्हन के शादी के कुछ ही घंटों बाद ससुराल से फरार होने का मामला अब और भी चौंकाने वाला हो गया है। दूल्हे ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। उसका कहना है कि उसे डर है कि कहीं उसके साथ कोई बड़ी वारदात न हो जाए।

सुहागरात के बाद सुबह 4 बजे छत से कूदकर भागी दुल्हन

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के जरगांव निवासी जितेंद्र जोशी की शादी 29 जून को मुरैना जिले के झुंडपुरा निवासी नम्रता जोशी से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन पहली रात ससुराल में रही लेकिन 30 जून की सुबह करीब 4 बजे उसने ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि घर में सुरक्षा के लिए कई जगह ताले लगे हुए थे। इसके बावजूद दुल्हन दूसरी मंजिल की छत पर पहुंची और करीब 23 फीट नीचे पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। वहां से वह एक अन्य मकान की छत पर पहुंची और लोहे की ग्रिल पकड़कर नीचे सड़क पर उतर गई। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई।

सुबह उठे दूल्हे के उड़ गए होश

सुबह जब जितेंद्र की नींद खुली तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पहले परिवार ने आसपास तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान गांव में लगे एक CCTV कैमरे की फुटेज सामने आई जिसमें दुल्हन तेज़ी से जाते हुए दिखाई दी। परिवार का आरोप है कि घर से कुछ नकदी और जेवर भी गायब मिले हैं।

ये भी पढ़ें: भारत-पाक रिश्तों में नरमी की अपील, 117 हस्तियों ने पीएम नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी

पुलिस थाने में हुआ आमना-सामना

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुल्हन के पिता को बुलाया। कुछ समय बाद वे अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचे। वहां परिवार ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की। इसके बाद दुल्हन ने पति के साथ वापस जाने की इच्छा जताई लेकिन जितेंद्र ने साफ इनकार कर दिया। थाने में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही लेकिन दूल्हा अपने फैसले पर कायम रहा।

Featured News

पति ने कहा- भरोसा पूरी तरह टूट चुका है

जितेंद्र का कहना है कि जिस लड़की ने शादी के कुछ घंटे बाद ही घर छोड़ दिया और जेवर-नकदी लेकर भाग गई, उस पर अब भरोसा करना संभव नहीं है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा है कि उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी उसकी पत्नी, ससुर और साले की होगी।

ये भी पढ़ें: Ketan Agrawal Murder Case : केतन की मौत पर मजाक उड़ाना पड़ा भारी, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, AIDSA का बड़ा एक्शन

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज, दोनों पक्षों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। इस बीच शादी और विदाई के वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन और दोनों परिवार खुशी के माहौल में नजर आ रहे हैं। विदाई के समय दुल्हन भावुक होकर रोती दिखाई दे रही है लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि शादी के कुछ घंटे बाद मामला इतना बड़ा मोड़ ले लेगा।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts