PlayBreaking News

Gurugram Murder Case:पत्नी को गर्लफ्रेंड के घर ले जाकर की हत्या, नेपाल में काटी फरारी

गुरुग्राम के मानेसर में नव विवाहिता के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यहां 22 वर्षीय मधु की शादी के महज 3 महीने बाद पति अंकित ने अपनी  प्रेमिका के साथ मिलकर हत्या कर दी। अंकित का उससे 13 साल बड़ी महिला रजनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पत्नी की हत्या के बाद अंकित रजनी के साथ नेपाल भाग गया था। नेपाल से लौटने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Follow on Google News
पत्नी को गर्लफ्रेंड के घर ले जाकर की हत्या, नेपाल में काटी फरारी
गुरुग्राम। मृतका मधु और गिरफ्तार रजनी व अंकित।

नेशनल डेस्क। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानेसर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज तीन महीने बाद एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने पहले से पूरी साजिश रची और फिर पत्नी को बहाने से प्रेमिका के किराए के कमरे पर ले जाकर गोली मार दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी हरिद्वार के रास्ते नेपाल फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

मां की शिकायत से खुला केस 

पुलिस के अनुसार, मृतका की 22 वर्षीय बेटी मधु की शादी फरवरी 2026 में मानेसर निवासी अंकित से हुई थी। 21 मई को बेटी के अचानक लापता होने की जानकारी मिली, लेकिन ससुराल पक्ष ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जबकि अंकित ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पैसे जेवर लेकर किसी के साथ भाग गई है। इसके बाद मृतका की मां ने 22 मई को मानेसर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी और संदेहास्पद परिस्थितियों में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Featured News

किराए के कमरे से मिला शव 

जांच के दौरान पुलिस को मानेसर स्थित एक किराए के कमरे से युवती का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी मौत गोली लगने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ा दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने मृतका के पति और उसके परिजनों से भी पूछताछ शुरू की।

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला : NIA ने लश्कर सरगना हाफिज सईद को बनाया आरोपी, पाकिस्तान की खोली पोल

रजनी के कमरे पर बहाने से ले गया

वारदात वाले दिन 21 मई को अंकित अपनी पत्नी को रजनी के किराए के कमरे में लेकर पहुंचा, जहां दोनों ने मिलकर उसे गोली मार दी। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी और इसकी तैयारी काफी पहले से की जा रही थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी अंकित और झज्जर निवासी रजनी पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी।

दो महीने पहले खरीदा गया था हथियार 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश से खरीदा गया था। जांचकर्ताओं को संदेह है कि हथियार विशेष रूप से इस वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से खरीदा गया था। फिलहाल पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही हथियार की खरीद, आपूर्ति और उसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar Rape Case: 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 18 की गिरफ्तारी; 3 होटलों पर चला बुलडोजर

नेपाल भागे अंकित और रजनी, गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपी पति और उसकी प्रेमिका हरिद्वार होते हुए नेपाल भाग गए थे, ताकि पुलिस की गिरफ्त से बच सकें। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन और अन्य इनपुट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंकित और रजनी को अदालत में पेश करने के बाद पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान पुलिस उनसे हत्या की पूरी साजिश और अन्य सबूतों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts