ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

Guna News : भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार का सम्मान समारोह, नपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने किया सम्मान

गुना। भाजपा के नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार का भव्य सम्मान समारोह गुना के नगर पालिका परिषद हॉल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पार्षदों और उनकी परिषद द्वारा किया गया। समारोह में भाजपा के कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सिकरवार का भव्य सम्मान

धर्मेंद्र सिंह सिकरवार को पुन: भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने शाल, श्रीफल, माला और पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सिकरवार के नेतृत्व में भाजपा ने जिला और प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक रूप से कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व, विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने जिले की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सिकरवार को पुन: चुना।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत

नगर पालिका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि सिकरवार के नेतृत्व में भाजपा ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके कार्यकाल के दौरान नगरपालिका क्षेत्र के सभी 37 वार्डों में भाजपा ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में नगर पालिका क्षेत्र से 38,000 रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की गई। इसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर हुआ, जहां 20 फीसदी अधिक मतों के साथ भाजपा ने 56,000 मतों के अंतर से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। नगर पालिका क्षेत्र के दो वार्डों में हुए उपचुनावों में भी भाजपा ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। यह उपलब्धि सिंधिया के मार्गदर्शन और श्री सिकरवार के नेतृत्व में ही संभव हुई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाच-गाने और आतिशबाजी से अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व और सिंधिया का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए सिकरवार को यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम का संचालन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और सभी ने श्री सिकरवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, नगर पालिका के सभी पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

(इनपुट – राजकुमार रजक)

संबंधित खबरें...

Back to top button