ताजा खबरराष्ट्रीय

गुजरात : दरगाह के अवैध निर्माण पर भड़की हिंसा, भीड़ ने वाहनों में लगाई आग, पुलिस चौकी पर किया पथराव

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में शुक्रवार रात दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर जबरदस्त बवाल मच गया। प्रशासन ने अवैध निर्माण को लेकर जो नोटिस जारी किया था उसके बाद लोग भड़क गए। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने मजेवड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं पुलिस थाने पर पत्थरबाजी भी की गई। इस हमले में डिप्टी एसपी, महिला पीएसआई और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े और लाठीचार्ज करना पड़ा। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं और पुलिस पूरे शहर में चप्पे-चप्पे की जांच कर रही है। बड़ी संख्या में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

क्या है मामला ?

दरअसल, जूनागढ़ में मजेवड़ी गेट के सामने रास्ते के बीचोबीच एक दरगाह बनी है। जिसे हटाने के लिए महानगर पालिका की ओर से सीनियर टाउन प्लानर ने एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में लिखा गया था कि ये धार्मिक स्थल अवैध तरीके से बनाया गया है। 5 दिनों के अंदर ये धार्मिक स्थल के कानूनी तौर पर सही होने के सबूत पेश किए जाए वरना ये धार्मिक स्थल तोड़ा जाएगा और इसका खर्च आपको देना होगा।

महानगर पालिका ने ये नोटिस किया था जारी।

पुलिस पर हमलावर हुए लोग

नोटिस के बाद असमाजिक तत्व इकठ्ठा हो गए और नारे लगाने लगे। रात 9 बजे दरगाह के चारों तरफ 200- 300 लोग पहुंच गए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने और इस जगह से हटाने की कोशिश की तो वो हमलावर हो गए। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात यही गुस्सा बेकाबू हो गया। भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव किया, जिसमें एक डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button