Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Gujarat Nikay Chunav Result :सभी 15 निगमों में भाजपा की बंपर जीत, शाम को मेगा जश्न की तैयारी, जडेजा की बहन हारी

राजकोट नगरपालिका में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। यहां पार्टी को 65 हाथ लगी है। दूसरी ओर कांग्रेस 7 सीटें जीतने में सफल रही। निगम चुनाव में राज्य के 4 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने हिस्सा लिया।
सभी 15 निगमों में भाजपा की बंपर जीत, शाम को मेगा जश्न की तैयारी, जडेजा की बहन हारी
Image Courtesy : ANI

गांधीनगर। गुजरात में स्थानीय नगर निकाय चुनाव में काउंटिंग जारी है, भाजपा ने यहां सभी 15 निगमों में बंपर जीत हासिल की है। इन सीटों में मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड यहां कांग्रेस अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। जिससे विपक्ष की चिंता शुरुआती दौर में ही बढ़ा दी है। जिससे विपक्ष की चिंता शुरुआती दौर में ही बढ़ा दी है। दूसरी ओर अहमदाबाद में गिनती के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच झड़प की खबर सामने आई है। 

राजकोट में भाजपा का दबदबा 72 में से 65 सीटें जीती

राजकोट नगरपालिका में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। यहां पार्टी को 65 हाथ लगी है। दूसरी ओर कांग्रेस 7 सीटें जीतने में सफल रही। निगम चुनाव में राज्य के 4 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने हिस्सा लिया। वहीं वडोदरा महानगरपालिका में भाजपा ने 65 में से 49 सीटें जीती है। कांग्रेस को 6 सीटें मिली है। जबकि 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। 

जडेजा की बहन शुरुआती बढ़ते के बाद अंत में हारी

राजकोट की एक सीट पर चुनाव सिर्फ राजनीतिक दलों की लड़ाई नहीं रहा, बल्कि इसमें निजी पहलू भी जुड़ गया। यहां भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं। शुरुआत में उनकी उम्मीदवारी को उनकी पहचान और लोकप्रियता के कारण मजबूत माना जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आए।
राजकोट के वार्ड नंबर 2 में उन्हें बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला इसलिए भी चर्चा में रहा क्योंकि इसमें कहीं न कहीं परिवार और राजनीति के बीच टकराव की झलक दिखाई दी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा।

यह भी पढ़ें: जगदलपुर: तेलंगाना में 47 नक्सलियों का सरेंडर, भारी मात्रा में सौंपे हथियार, नक्सल नेटवर्क को झटका

सूरत में 115 सीटों पर भाजपा जीती

सूरत नगर- निगम में भी भाजपा ने कड़ी चुनौती दी है। यहां पार्टी 120 में से 115 सीटें जीतने में सफल रही है। वहीं आप 4 सीटें जीतने में सफल रही। हालांकि इससे पहले AAP ने 2021 में 27 सीटें जीती थी। कांग्रेस के खाते में 1 सीट आई है। जबकि बात करें भुज की तो यहां AIMIM के 3 उम्मीदवारों को जीत मिली है। 

यह भी पढ़ें: New Delhi : सड़क सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, राज्यों और NHAI को लगाई फटकार

2021 में BJP का निकाय चुनावों में दबदबा

2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की थी। पार्टी ने नगरपालिकाओं की कुल 8,470 सीटों में से 6,236 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिससे राज्य में उसका मजबूत जनाधार साफ नजर आया। 

BJP ने न सिर्फ सभी छह नगर निगमों में जीत हासिल की, बल्कि 81 नगरपालिकाओं, 32 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों पर भी अपना दबदबा कायम रखा। इस जीत ने राज्य की स्थानीय राजनीति में पार्टी की पकड़ को और मजबूत कर दिया।

AIMIM और AAP की एंट्री ने बदला समीकरण

अहमदाबाद में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के 7 पार्षद चुने गए थे। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को तीसरी ताकत के रूप में स्थापित किया। 2021 में सूरत नगर निगम में AAP ने 120 में से 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। इस प्रदर्शन के बाद पार्टी ने राज्य में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए। इस बार AAP लगभग 5,000 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts