राष्ट्रीय

Gujarat, Himachal, Delhi MCD Exit Poll: गुजरात में भाजपा की वापसी, हिमाचल में बराबरी पर हाथ, MCD में आप की झाड़ू चली

Gujarat, Himachal, Delhi MCD Exit Poll 2022 : गुजरात में दूसरे और आखिरी चरण का चुनाव सोमवार को खत्म हो गया। दूसरे चरण में 59.11 फीसदी वोटिंग हुई। शाम 5 बजे मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल भी आने शुरू हो गए हैं। गुजरात के साथ हिमाचल और दिल्ली एमसीडी के एग्जिट पोल भी सामने आए हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल्स गुजरात में भाजपा की जीत बता रहे हैं तो हिमाचल में कांग्रेस भी भाजपा के साथ-साथ दिख रही है। इन एग्जिट पोल्स के मुताबिक दिल्ली एमसीडी (MCD polls 2022) में आम आदमी पार्टी की झाड़ू ने कमल काे बड़ा झटका दिया है।

गुजरात की 183 और हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर वोटिंग हुई है। इन राज्यों के अलावा दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर रविवार 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। जानें, एग्जिट पोल्स में क्या अनुमान हैं?  

गुजरात : 

  • इंडिया टुडे एक्सिस के सर्वे के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा को 131 से 151 सीटें तो कांग्रेस को 16 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को गुजरात में 7 से 37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 8 सीटें मिलने की उम्मीद है।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया के सर्वे में भी गुजरात में भाजपा को 131 सीटें मिलती बताई जा रही हैं। इसके मुताबिक कांग्रेस को 41, आम आदमी पार्टी को 6 और अन्य को 4 सीटें मिलती दिख रही हैं।
  • एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 128 से 140, कांग्रेस को 31 से 43 और आम आदमी पार्टी को 3 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं।

हिमाचल प्रदेश :

  • इंडिया टुडे एक्सिस के एग्जिट पोल में भाजपा को 24 से 34, कांग्रेस को 30 से 40 और आम आदमी पार्टी के खाते में 0 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
  • टाइम्स ऑफ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 38, कांग्रेस को 28 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • इंडिया टीवी और चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को 33-33 सीटें मिलती दिख रही हैं।

दिल्ली MCD :
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में अरविंद केजवरीवाल की आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को यहां 69-91 सीटें मिल सकती हैं। MCD में कांग्रेस को यहां सिर्फ 3-7 सीटें मिलती दिख रही हैं। यहां 5 से 9 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

जबरन धर्मांतरण संविधान के विरुद्ध, इस गंभीर मुद्दे से निपटने के लिए ईमानदार कोशिश करनी होगी: सुप्रीम कोर्ट

संबंधित खबरें...

Back to top button