राष्ट्रीय

Gujarat Election Phase 2: पीएम मोदी की मां हीराबेन ने गांधीनगर में डाला वोट, 3 बजे तक 50.51% हुई वोटिंग

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। प्रदेश के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद आठ दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना वोट डाल दिया है। गुजरात में दोपहर 3 बजे तक 50.51 फीसदी मतदान हुआ।

3 बजे तक 50.51 फीसदी मतदान

गुजरात में दोपहर 3 बजे तक 50.51 फीसदी मतदान हुआ।

अहमदाबाद- 44.67%

आणंद- 53.75%

अरवल्ली- 54.19%

बनासकांठा- 55.52%

छोटाउदयपुर- 54.40%

दाहोद- 46.17%

गांधीनगर- 52.05%

खेड़ा- 53.94%

मेहसाणा- 51.33%

महीसागर- 48.54%

पंचमहल- 53.84%

पाटन- 50.97%

साबरकांठा- 57.23%

वडोदरा- 49.69%

गुजरात में 1 बजे तक 34.74% वोटिंग

गुजरात में 1 बजे तक 34.74% वोटिंग हुई। आईए जानते हैं कि किस जिले में कितनी वोटिंग हुई।

अहमदाबाद- 30.82%

आणंद- 37.06%

अरवल्ली –  37.12%

बनासकांठा-  37.48%

छोटाउदयपुर- 38.18%

दाहोद-  34.46%

गांधीनगर- 36.49%

खेड़ा-  36.03%

मेहसाणा- 35.35%

महीसागर- 29.72%

पंचमहल-  37.09%

पाटन-  34.74%

साबरकांठा-   39.73%

वडोदरा- 34.07%

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने भी किया मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 101 वर्षीय मां हीराबेन ने गांधीनगर में वोट डाला, वे व्हील चेयर पर मतदान केंद्र तक पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे और पीएम मोदी के भाई पंकज मोदी भी मौजूद रहे।

11 बजे तक गुजरात में 19.06% वोटिंग

गुजरात में सुबह11 बजे तक 19.06% वोटिंग हुई है।

अहमदाबाद- 16.51%

आणंद- 20.38%

अरवल्ली – 20.38%

बनासकांठा- 21.02%

छोटाउदयपुर- 23.35%

दाहोद- 17.83%

गांधीनगर- 20.39%

खेड़ा- 19.63%

मेहसाणा- 20.66%

महीसागर- 17.06%

पंचमहल- 18.74%

पाटन- 18.18%

साबरकांठा- 22.18%

वडोदरा- 18.77%

गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी और बेटे के साथ डाला वोट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी और बेटे के साथ नारणपुरा में मतदान केंद्र पर वोट डाला। इससे पहले गुजरात विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी भी मतदान कर चुके हैं।

9 बजे तक 4.75% वोटिंग

गुजरात में सुबह 9 बजे तक 4.75% वोटिंग हुई है।

अहमदाबाद- 4.20%

आणंद- 4.92%

अरवल्ली- 4.99%

बनासकांठा- 5.36%

छोटाउदयपुर- 4.54%

दाहोद- 3.37%

गांधीनगर- 7.05%

खेड़ा- 4.50%

मेहसाणा- 5.44%

महीसागर- 3.76%

पंचमहल- 4.06%

पाटन- 4.34%

साबरकांठा- 5.26%

वडोदरा- 4.15%

पीएम मोदी ने डाला वोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह करीब 9.30 बजे रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। यहां उन्होंने लाइन में खड़े लोगों के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने खुद से आगे खड़े लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने डाला वोट

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शिलाज अनुपम स्कूल में मतदान किया।

भरत सिंह सोलंकी बोले- इस बार कांग्रेस की सरकार

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह सोलंकी ने बोटाड में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “पहले चरण में कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिला था और आज भी हर बूथ पर मतदाताओं की भीड़ है, कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है आने वाली 8 तारीख को कांग्रेस को भारी बहुमत मिलेगा।”

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वडोदरा में भी मतदान जारी है।

इन जिलों में हो रहा मतदान

दूसरे चरण की 93 सीटों पर अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, साबरकांठा, अरावली, बनासकांठा, महिसागर, पंचमहल, वडोदरा, आणंद, दाहोद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में मतदान हो रहा है। अंतिम चरण के प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में घाटलोडिया, विरमगाम और गांधीनगर दक्षिण सबसे ज्यादा चर्चित है।

दूसरे चरण में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की वीरमगाम सीट (दोनों सीटें अहमदाबाद जिले में), अल्पेश ठाकोर की गांधीनगर दक्षिण सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है।

आज 2.51 करोड़ वोटर्स डालेंगे वोट

दूसरे चरण में कुल 2.51 करोड़ मतदाता 61 दलों के 833 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 1.29 करोड़ पुरुष और 1.22 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। वहीं 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.96 लाख मतदाता हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button