ताजा खबरराष्ट्रीय

गुजरात : CM भूपेंद्र पटेल के इकलौते बेटे को ब्रेन स्ट्रोक, एयर एंबुलेंस से मुंबई के हिंदुजा अस्पताल किया गया शिफ्ट

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इकलौते बेटे अनुज पटेल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगे के इलाज के लिए उन्हें सोमवार सुबह एयर एंबुलेंस से मुंबई शिफ्ट किया गया है। 37 साल के अनुज पटेल का इलाज अब मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में होगा। सीएम पटेल भी बेटे के साथ मुंबई पहुंचे हैं।

कैसी है अब उनकी तबीयत

अहमदाबाद के केडी अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 37 साल के अनुज पटेल को रविवार दोपहर करीब तीन बजे ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। सीनियर डॉक्टर्स की सलाह पर ही उन्हें आगे के इलाज के लिए अनुज को मुंबई हिंदुजा हॉस्पिटल भेजा गया, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

बता दें कि मुख्यमंत्री के इकलौते पुत्र अनुज पेशे से सिविल इंजीनियर हैं, उनका अहमदाबाद में कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है।

गुजरात गौरव दिवस के कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और परिमल नथवानी भी अनुज का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं सोमवार को गुजरात गौरव दिवस के मौके पर सीएम भूपेंद्र पटेल जामनगर के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन अब वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। उनकी जगह अब राज्यपाल आचार्य और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश भाई पटेल कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button