PlayBreaking News

ग्रेटर नोएडा में बड़ा गड़बड़झाला!पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भर दिया पानी, कई वाहन खराब

ग्रेटर नोएडा के परीचौक के पास एक पेट्रोल पंप पर बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया। इस वजह से कई कार और बाइक रास्ते में ही बंद हो गईं और ग्राहकों ने हंगामा किया। जांच में पता चला कि टैंक में पानी घुसने से करीब 12 हजार लीटर फ्यूल खराब हो गया।
Follow on Google News
पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भर दिया पानी, कई वाहन खराब
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्रेटर नोएडा में परीचौक के पास ऐचेर इलाके के एक पेट्रोल पंप पर बड़ा मामला सामने आया है। यहां गाड़ियों में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया, जिससे कई वाहन खराब हो गए। घटना के बाद ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। यह घटना बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर पाई-वन स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर को हुई।

    कुछ दूरी पर ही बंद हो गए वाहन

    कई लोग अपनी कार और बाइक में पेट्रोल भरवाकर वहां से निकले, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर उनके वाहन अचानक बंद हो गए। वाहन खराब होने के बाद ग्राहक वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और कर्मचारियों व मैनेजर से शिकायत की।

    टैंक में लीकेज से घुस गया पानी

    जांच में पता चला कि पेट्रोल पंप के टैंक में लीकेज होने की वजह से उसमें पानी चला गया था। वही पानी पेट्रोल के साथ वाहनों में भर दिया गया। इस बात का पता चलने के बाद ग्राहकों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पेट्रोल पंप पर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

    ये भी पढ़ें: AAP में दरार? राघव चड्ढा का पलटवार- ‘ये बस ट्रेलर… पिक्चर अभी बाकी है’, वीडियो जारी कर दिया आरोपों का जवाब

    कई वाहन हुए खराब

    इस घटना में 4 कारें और 6 मोटरसाइकिलें खराब हो गईं। कई वाहनों को मौके पर ही मैकेनिक बुलाकर ठीक कराना पड़ा। ग्राहकों ने पेट्रोल पंप की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग की है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप की ओर से मुआवजा देने पर सहमति भी जताई गई है।

    ग्राहक ने बताया क्या हुआ?

    एक ग्राहक ने बताया कि पेट्रोल भरवाने के बाद थोड़ी दूर जाते ही उसकी बाइक बंद होने लगी। जांच करने पर पता चला कि पेट्रोल में पानी मिला हुआ था। उसका कहना है कि यह पूरी तरह पेट्रोल पंप की गलती है, क्योंकि पेट्रोल की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाती है।

    ये भी पढ़ें: 48 घंटे का अल्टीमेटम… फिर हमला! तेहरान में तबाही का ट्रंप का दावा, ईरान के कई टॉप सैन्य अधिकारी ढेर, शेयर किया विस्फोट का VIDEO

    तकनीशियन ने बताई वजह

    पेट्रोल पंप पर काम करने वाले आईजीएल टेक्नीशियन संदीप के मुताबिक, जब पेट्रोल से भरा टैंकर आया था, तब उसे बैक करते समय पानी की पाइपलाइन टूट गई थी। शनिवार शाम को बारिश होने के कारण इन पाइपों में पानी भर गया और वही पानी पेट्रोल के टैंक में पहुंच गया।

    हजारों लीटर फ्यूल हुआ खराब

    बारिश के कारण पाइपलाइन तुरंत ठीक नहीं हो पाई। अब टैंक से पानी निकालने का काम किया जा रहा है और उसमें नया फ्यूल भरा जाएगा। बताया जा रहा है कि इस घटना में करीब 12,000 लीटर पेट्रोल खराब हो गया और लगभग 20 से 25 वाहनों में दिक्कत आई। इस पूरे मामले की जांच के लिए जिला पूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts