Greater Noida Expressway Fire: स्लीपर बस में अचानक लगी आग, देखते ही देखते विकराल हुई लपटें; पुलिस-फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलती हुई स्लीपर बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई। बस में आग लगते ही उसकी लपटें तेजी से बढ़ने लगीं और कुछ ही देर में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई देने लगा।
आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल
चलती बस में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेज थी कि इसकी लपटें और धुआं दूर से भी नजर आ रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
आग बुझाने में जुटी दमकल टीम
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग को बुझाने में जुट गईं। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल आग लगने की वजह और बस में सवार यात्रियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह और अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।



















