Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या: बोरी लेकर जाते दिखा आरोपी, शव बरामद

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 28 अगस्त की रात घर से लापता हुई बच्ची का शव पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान बरामद किया है।
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या: बोरी लेकर जाते दिखा आरोपी, शव बरामद
ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या

ग्रेटर नोएडा। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस ने खोजबीन के लिए पांच टीमों का गठन किया और आसपास के इलाकों में सघन अभियान चलाया। जांच के दौरान CCTV फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी लेकर जाता दिखाई दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और FSL टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हत्या की वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

घर से लापता हुई थी 6 साल की बच्ची

हल्दौनी गांव में 28 अगस्त की रात बच्ची अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश करने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ईकोटेक-3 थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बच्ची की तलाश के लिए पांच टीमें बनाई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार खोजबीन शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी और TMC छात्र परिषद के आयोजकों पर FIR, HC आदेश के उल्लंघन का आरोप

CCTV में बोरी लेकर जाता दिखा संदिग्ध

तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी जांच में पुलिस को एक फुटेज मिला, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बोरी लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को घर से ले जाने के बाद उसके साथ क्या हुआ।

तलाश के दौरान मिला बच्ची का शव

पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी रखा। इसी दौरान पास के इलाके से बच्ची का शव बरामद कर लिया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

Breaking News

डॉक्टरों के पैनल से होगा पोस्टमार्टम 

पुलिस के मुताबिक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बच्ची की मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। साथ ही शरीर पर किसी तरह की चोट या दूसरे महत्वपूर्ण साक्ष्य की स्थिति भी स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में रफ्तार का कहर: ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मौके पर मौत

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

घटना की जांच के लिए FSL टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस उन्हें जांच का हिस्सा बना रही है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। जांच में रेप समेत सभी संभावित पहलुओं को शामिल किया गया है और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी 

पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त की रात एक व्यक्ति लिखित प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचा था और उसने अपनी नाबालिग बच्ची के गुम होने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर बच्ची की बरामदगी के लिए पांच पुलिस टीमों को लगाया गया। CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से तलाश अभियान चलाया गया। जनता की मदद से पुलिस ने खोजबीन की और पास के इलाके से बच्ची का शव बरामद कर लिया। पुलिस अब हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts