Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कमलनाथ के सामने ग्रेजुएट, डॉ. प्रभुराम के प्रतिद्वंद्वी डॉक्टर, संगीता-हर्ष हमउम्र

चुनाव में समान शिक्षा और एक जैसे उम्र वाले भी प्रत्याशी
Follow on Google News
कमलनाथ के सामने ग्रेजुएट, डॉ. प्रभुराम के प्रतिद्वंद्वी डॉक्टर, संगीता-हर्ष हमउम्र

पुष्पेन्द्र सिंह- भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भी कई सीटों पर रोचक मुकाबले हैं। यानि हम उम्र आमने-सामने हैं तो समान शिक्षा वाले और सजातीय प्रत्याशी भी टकराएंगे। साक्षर और उच्च योग्यता वाले भी नेता चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें कमलनाथ के सामने ग्रेजुएट हैं तो डॉ.प्रभुराम चौधरी से डॉक्टर की टक्कर होगी और संगीता चारेल और हर्ष विजय गेहलोत हम उम्र हैं। भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया है जो जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक तौर पर पकड़ रखते हैं। इस रणनीति से प्रत्याशियों में शिक्षा, उम्र और जातीय गणित भी बन गए हैं। छतरपुर के जगदीश विश्वकर्मा कहते हैं कि हम ऐसे प्रत्याशी को विधायक बनाना चाहते हैं जो सदन में मजबूती से बात रख सके। भिंड के मुन्ना भदौरिया कहते हैं कि वही जीतेगा जो बहु संख्यक समाज का नेतृत्व कर सके।

इन प्रमुख विधानसभा सीटों में समानता

                                                      समान शिक्षा

छिंदवाड़ा विधानसभा - मतदाता 2,81,683

कमलनाथ (कांग्रेस)-उम्र 76 : कमलनाथ ग्रेजुएट हैं। नाथ ने 1980 में पहली बार छिंदवाड़ा से सांसद का चुनाव लड़ा था। वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस की ओर से प्रमुख चेहरा हैं।

विवेक बंटी(भाजपा)-उम्र 44: विवेक बंटी भी ग्रेजुएट हैं। वे दूसरी बार कमलनाथ को चुनौती देने मैदान में उतरे हैं। 2016 से 2018 तक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे।

सांची विधानसभा - मतदाता 2,64,582

प्रभुराम चौधरी (भाजपा)-उम्र 65 : चौधरी एमबीबीएस हैं। 2020 में कांग्रेस से भाजपा में आए, स्वास्थ्य मंत्री बने। 1985 में डॉ. शेजवार को हराया था। 2008 में फिर विधायक बने। 2020 में भाजपा से जीते।

डॉ. जीसी गौतम (कांग्रेस)-उम्र 54: गौतम भी एमबीबीएस हैं। गौतम राजनीति में 20 साल से हैं, लेकिन अब विधानसभा चुनाव में सीधे टकराएंगे। स्डूडेंट यूनियन का चुनाव लड़ चुके हैं। लोगों में अच्छी पकड़ है।

बदनावर विधानसभा - मतदाता 2,20,678

राजवर्धन सिंह (भाजपा)-उम्र 51 : दत्तीगांव पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उद्योग मंत्री हैं। 2003 में पहली बार विधायक बने, अगली बार भी जीते। 2013 में हार गए। 2020 में दत्तीगांव भाजपा में आए और उद्योग मंत्री बने।

भंवर सिंह (कांग्रेस)-उम्र 73 : भंवर सिंह शेखावत पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शेखावत ने भाजपा से टिकट मांगा था, लेकिन सफल नहीं हुए। वे अपेक्स बैंक के अध्यक्ष भी रहे हैं। इस सीट पर सीधा मुकाबला है।

                                                        उम्र में समानता

अलीराजपुर विधानसभा मतदाता 2,65,068

नागर सिंह(भाजपा)-उम्र 46 : नागर सिंह चौहान 46 साल के हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हैं। वर्ष 2003, 08 और 2013 में लगातार चुनाव जीते। भाजपा ने एक बार फिर विश्वास जताया।

मुकेश पटेल(कांग्रेस)-उम्र 46 : मुकेश पटेल 46 के हैं। 2018 में कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। मतदाताओं से इनके सीधे संपर्क को देखते हुए पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। नागर सिंह और इनके बीच ही मुख्य मुकाबला हो सकता है।

सैलाना विधानसभा मतदाता 2,10,430

संगीता चारेल(भाजपा)-उम्र 50 हर्ष गहलोत(कांग्रेस)-उम्र 50: सैलाना से संगीता चारेल भाजपा और हर्ष विजय गेहलोत कांग्रेस प्रत्याशी भी हम उम्र 50 वर्ष है। इन दोनों में यहां सीधा मुकाबला होगा।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts