ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

अनोखे अंदाज में मनाया MP के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने अपना जन्मदिन, संजीवनी क्लीनिक पहुंचकर बच्चों के साथ काटा केक

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल गुरुवार को अपने जन्मदिन के शुभ प्रसंग में राजधानी के रोशनपुरा स्थित संजीवनी क्लीनिक पहुंचे और नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। क्लीनिक में बच्चों, उनके माता-पिता के साथ जन्मदिन की खुशियां मनाई। बच्चों के साथ केक काट कर अपने हाथ से बच्चों को खिलाया।

क्लीनिक में बच्चों को फलों की टोकरी और मिष्ठान बांटी।

आशा कार्यकर्ताओं से किया संवाद

जानकारी के अनुसार, मंगू भाई पटेल ने संजीवनी क्लीनिक में बच्चों को फलों की टोकरी भेंट की और मिष्ठान का वितरण किया। राज्यपाल ने वार्ड की आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने क्लीनिक में पंजीयन, जांच और परामर्श सेवाओं की समीक्षा की और चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और रोगियों के साथ अनौपचारिक चर्चा की।

डॉक्टरों ने किया स्वागत

राज्यपाल का क्लीनिक में डॉक्टरों द्वारा पौधा और अंग-वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। राज्यपाल के उप सचिव स्वरोचिष सोमवंशी, भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, राज्यपाल के चिकित्सक डॉ. बी के श्रीवास्तव, डॉ. संगीता जैन, संजीवनी क्लीनिक के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे।

सीएम शिवराज ने राज्यपाल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।

सीएम ने दी जन्मदिन की बधाई

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। सीएम ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके अलावा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल महापौर मालती राय एवं भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी आदि ने राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें: MP की 120 बेटियां वाघा-हुसैनी बॉर्डर रवाना, CM शिवराज बोले- राष्ट्र की सीमाओं का दर्शन राष्ट्र प्रेम बढ़ाने में सहायक

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button