ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

विदिशा : कुरवाई में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, चार छात्राएं घायल, अस्पताल पहुंचे अधिकारी

विदिशा। जिले के कुरवाई शहर में बुधवार की दोपहर को शासकीय कन्या स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं घायल हो गई। घायल छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कक्षा 9वीं की छात्राएं पढ़ कर रही थी

पुलिस सूत्रों के अनुसार कुरवाई तहसील में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छत की सीमेंट सीलिंग गिर जाने से चार छात्राएं घायल हो गई। स्कूल के प्राचार्य देशराज सिंह ठाकुर ने बताया कि स्कूल भवन के एक रूम में कक्षा 9वीं की 35 छात्राएं पढ़ कर रही थी। तभी अचानक से अगले हिस्से की छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। जिससे पहली कतार में बैठी चार छात्राएं घायल हो गई। घायलों में पूनम अहिरवार ,कंचन अहिरवार, राधिका लोधी और एक अन्य छात्रा राधिका शामिल है। सभी के सिर पर हल्की चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अधिकारी

इस घटना की जानकारी मिलते ही कुरवाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तहसीलदार अवधेश यादव, जनपद सीईओ पंकज जैन, थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले, नायब तहसीलदार देव दीप सिंह, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कमल सिंह बागड़ी पहुंचकर छात्राओं को अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है।

स्‍कूल प्राचार्य कहना है कि स्कूल भवन 28 वर्ष पुराना है। लगातार हो रही बारिश के चलते भवन की छत में नमी आने से कक्षा की छत का हिस्सा नीचे गिर गया। इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। जल्दी ही स्कूल भवन की मरम्मत कराई जाएगी।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button