सरकारी बाबुओं की मनमानी : कर्मचारी ने फरियादी से की मारपीट लगाया केस, कोर्ट ने लगाई फटकार, तबादले का आदेश

बिलासपुर। जब सरकारी बाबू एक ही दफ्तर में कई सालों तक जमे रहते हैं तब वे अपनी मनमानी करना शुरू कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। यहां रायपुर के एक सरकारी दफ्तर के कर्मचारी ने फरियादी से मारपीट की। इतना ही नही उसी के खिलाफ ही झूठा केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद फरियादी हाईकोर्ट पहुंचा।
नोटिस जारी कर कोर्ट ने मांगा जबाव
फरियादी ने बताया कि रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पदस्थ क्लर्क कई सालों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं और अपनी मनमानी चलाते हैं। कामकाज पर ध्यान नहीं देते। जब मैं अपनी फरियाद लेकर दफ्तर पहुंचा तो उन्होंने मुझसे मारपीट की और उसी के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा। अधिवक्ता की जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने खमतराई थाना प्रभारी, रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और राज्य शासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।





















