इंदौरमध्य प्रदेश

Indore News : इंदौर में महिला ने पिया एसिड, पारिवारिक विवाद के चलते की आत्महत्या

हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, महिला का अपने घर वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने एसिड पी लिया। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला

ये मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान मंजू जामले के रूप में हुई है। महिला की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि, परिवारवालों की मर्जी के बिना उसने लव मैरिज कर ली थी और परिवार से उसका विवाद चल रहा था। मंजू सुबह घर से निकली और धार रोड़ स्थित पावर हाउस के पास जाकर उसने एसिड पी लिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत के बाद तहसीलदार और पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई। परिवार के बयान दर्ज करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- इंदौर : जिला अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर तो ऑटो में हुई महिला की डिलीवरी, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

संबंधित खबरें...

Back to top button