PlayBreaking News

Gold Silver Price Today:सोना ₹1,095 बढ़कर ₹1.42 लाख के पार, चांदी में ₹4,101 की तेजी; इस साल ₹9000 महंगा हुआ गोल्ड

सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना ₹1,095 महंगा होकर ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹4,101 की बढ़त के साथ ₹2.20 लाख प्रति किलो पहुंच गई।
Follow on Google News
सोना ₹1,095 बढ़कर ₹1.42 लाख के पार, चांदी में ₹4,101 की तेजी; इस साल ₹9000 महंगा हुआ गोल्ड
AI Generated Image

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 20 जुलाई को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर ₹1,095 बढ़ गई जबकि चांदी ₹4,101 प्रति किलो महंगी हो गई।

10 ग्राम सोना ₹1.42 लाख के पार

IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,42,090 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹2,20,000 के स्तर पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों और घरेलू मांग के चलते दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: RBI Update: बार-बार KYC कराने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानिए क्या है 14 अंकों का CKYC नंबर और इसके फायदे

2026 में सोना लगातार हुआ महंगा

इस साल अब तक सोने की कीमत में करीब ₹9,000 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख था, जो अब बढ़कर ₹1.42 लाख से अधिक हो गया है। इससे साफ है कि 2026 में सोना निवेशकों को लगातार मजबूत रिटर्न दे रहा है।

चांदी अब भी पिछले साल से सस्ती

हालांकि आज चांदी की कीमत में अच्छी तेजी आई है लेकिन यह अभी भी पिछले साल के मुकाबले सस्ती है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी का भाव करीब ₹2.30 लाख था जबकि अब यह ₹2.20 लाख के स्तर पर कारोबार कर रही है। यानी इस अवधि में चांदी करीब ₹10,000 प्रति किलो सस्ती बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: निफ्टी 96 अंक गिरकर 24238 पर बंद, सेंसेक्स 443 अंक टूटा; बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली

इस साल दोनों धातुओं ने बनाया था रिकॉर्ड

2026 के दौरान सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर भी छुए। 29 जनवरी 2026 को 10 ग्राम सोना ₹1.76 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। वहीं चांदी ने भी ₹3.86 लाख प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर बनाया था। इसके बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts