PlayBreaking News

भारत के 13 शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में शामिल, दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी, पहले नंबर पर हैं ये सिटी

Follow on Google News
भारत के 13 शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित 20 शहरों में शामिल, दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी, पहले नंबर पर हैं ये सिटी
नई दिल्ली। स्विस एयर क्वालिटी टेक्नॉलॉजी कंपनी IQ एयर की 2024 की रिपोर्ट में दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें भारत के 13 शहर शामिल हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि असम का बर्नीहाट भारत का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर है। वहीं, दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित किया गया है।

प्रदूषण में भारत की स्थिति

रिपोर्ट के अनुसार, भारत को दुनिया के सबसे प्रदूषित देशों में पांचवां स्थान दिया गया है। 2023 में भारत तीसरे स्थान पर था, यानी देश में प्रदूषण को लेकर कुछ सुधार हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 में PM 2.5 के स्तर में 7% की गिरावट देखी गई।
  • 2024 में PM 2.5 स्तर: औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर।
  • 2023 में PM 2.5 स्तर: 54.4 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर।
  • दिल्ली का PM 2.5 स्तर: सालाना औसत 91.6 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर।

दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 13 शहर

  1. बर्नीहाट (मेघालय)
  2. दिल्ली
  3. मुल्लानपुर (पंजाब)
  4. फरीदाबाद
  5. लोनी
  6. नई दिल्ली
  7. गुरुग्राम
  8. गंगानगर
  9. ग्रेटर नोएडा
  10. भिवाड़ी
  11. मुजफ्फरनगर
  12. हनुमानगढ़
  13. नोएडा

क्या है PM 2.5?

PM 2.5 हवा में मौजूद 2.5 माइक्रॉन से छोटे सूक्ष्म प्रदूषण कण होते हैं, जो फेफड़ों और रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं। इनसे सांस संबंधी बीमारियां, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी घातक समस्याएं हो सकती हैं। इन प्रदूषण कणों की मुख्य वजह वाहनों और उद्योगों से निकलने वाला धुआं, लकड़ी और फसलों के अवशेष जलाना शामिल है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts