GATE 2025 : गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई; जानें कब होगा एग्जाम

एजुकेशन डेस्क। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट (GATE 2025) के लिए आज (28 अगस्त) से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इस साल IIT रुड़की द्वारा गेट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, एप्लिकेशन विंडो 26 सितंबर को बंद हो जाएगी।
हालांकि, लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 7 अक्टूबर तक किया जा सकता है। पहले गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 24 अगस्त से शुरू होना था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- वहां होम पेज पर उपलब्ध GATE 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी डालें और सबमिट करें। आपकी लॉगिन डिटेल तैयार हो जाएगी।
- इसके बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें, एप्लिकेशन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- जब शुल्क का भुगतान हो जाए तो फॉर्म सबमिट कर दें।
- कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
कितना है आवेदन शुल्क
GATE 2025 के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगरीज के लिए कुछ इस तरह है- महिलाएं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवार:- समय सीमा के अंदर: 900 रुपए
- लेट फीस के साथ: 1,400 रुपए
- समय सीमा के अंदर: 1,800 रुपए
- लेट फीस के साथ: 2,300 रुपए











