Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘गेम चेंजर’ प्रोड्यूसर दिल राजू के घर रेड, बेटी के घर समेत 8 ठिकानों पर IT डिपार्टमेंट की कार्रवाई

Follow on Google News
‘गेम चेंजर’ प्रोड्यूसर दिल राजू के घर रेड, बेटी के घर समेत 8 ठिकानों पर IT डिपार्टमेंट की कार्रवाई
हैदराबादतेलंगाना में आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह तेलुगु फिल्मों के निर्माता दिल राजू और कुछ अन्य लोगों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी के आरोपों के संबंध में यह छापेमारी की गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य फिल्म निर्माताओं से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर में की गई इस छापेमारी के दौरान जुबली हिल्स और बंजारा हिल्स सहित कई परिसरों में तलाशी ली जा रही है। दिल राजू का वास्तविक नाम वेंकट रमण रेड्डी है और वह फिल्मों के प्रमुख निर्माता होने के साथ ही तेलंगाना फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष भी हैं। दिल राजू ने हाल ही में आई राम चरण अभिनीत ‘गेम चेंजर' समेत कई मशहूर तेलुगु फिल्में बनाई हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts