राष्ट्रीय

Gallantry Awards 2021: चीन को धूल चटाने वाले कर्नल संतोष बाबू महावीर चक्र से सम्मानित, इन शहीदों के शौर्य का हुआ सम्मान

गलवान घाटी में चीनी सेना का मुकाबला करने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को हुए कार्यक्रम में यह सम्मान उनकी मां और पत्नी को सौंपा। यह परमवीर चक्र के बाद दूसरा सबसे बड़ा सैनिक सम्मान है। वहीं, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड का हिस्सा रहे नायब सूबेदार नूडूराम सोरेन, हवलदार के पिलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह भी मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित हुए। बता दें कि चीन से हिंसक झड़प में 20 सैनिक शहीद हुए थे।

ये भी पढ़े: Gallantry Awards 2021: ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को मिला वीर चक्र सम्मान, पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था

संजीव
सूबेदार संजीव कुमार की पत्नी कीर्ति चक्र सम्मान लेते हुए।

सूबेदार संजीव कुमार कीर्ति चक्र से सम्मानित

4 पैरा स्पेशल फोर्स के सूबेदार संजीव कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनकी पत्नी को यह पुरस्कार मिला। उन्हें यह सम्मान जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के लिए मिला। इसमें उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया और दो को घायल कर दिया। आतंकियों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए।

नायब सूबेदार नुदुराम सोरेन की पत्नी ने वीर चक्र ग्रहण किया।

सूबेदार नुदुराम सोरेन को मिला वीर चक्र

गलवान घाटी में ऑपरेशन स्नो लेपर्ड के दौरान चीन की सेना से डटकर मुकाबला करने और वीरता दिखाने के लिए नायब सूबेदार नुदुराम सोरेन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया।नकी पत्नी ने राष्ट्रपति के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

हवलदार के पलानी को मरणोपरांत वीर चक्र प्रदान किया गया।

हवलदार के पलानी की वीरता को दिया वीर चक्र

गलवान घाटी में चीनी सेना का वीरता से मुकाबला करने और दुश्मन की सेना को पीछे खदेड़ने के लिए हवलदार के पलानी को भी वीर चक्र दिया गया। मरणोपरांत यह पुरस्कार उनकी पत्नी को दिया गया।

नायक दीपक सिंह को मरणोपरांत मिला वीर चक्र।

नायक दीपक सिंह को वीर चक्र से नवाजा

गलवान घाटी पर चीनी सेना के हमले में शौर्य प्रदर्शन करने वाले नायक दीपक सिंह को भी मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। पिछले साल जून में चीनी सेना के हमले में शहीद हुए थे।

सिपाही गुरतेज सिंह के परिजनों को वीर चक्र सम्मान सौंपा गया।

सिपाही गुरतेज सिंह को वीर चक्र

सिपाही गुरतेज सिंह को मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके माता-पिता को पुरस्कार दिया। ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में गलवान घाटी में चीनी सेना द्वारा किए गए हमले के खिलाफ उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए यह सम्मान मिला।

वायु सेना प्रमुख को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया।

Air Force Chief को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक आर चौधरी को परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया।

हवलदार तेजिंदर सिंह वीर चक्र से सम्मानित हुए।

हवलदार तेजिंदर सिंह भी वीर चक्र से सम्मानित

गलवान घाटी में चीनी सेना के सामने साहसपूर्ण प्रदर्शन के लिए हवलदार तेजिंदर सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। वह चीनी सैनिकों से तब तक मुकाबला करते रहे, जब तक वह गंभीर रूप से घायल नहीं हो गए।

ये भी पढ़े: Ramayana Express: उज्जैन के संतों के विरोध के बाद रेलवे ने बदला रामायण एक्सप्रेस के वेटर्स का यूनिफाॅर्म

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button