Maharashtra Shocking Video : न सड़क, न एंबुलेंस... आंखों में आंसू और कंधों पर दो बेटों का शव, 15 किमी तक कीचड़ में पैदल चलते रहे माता-पिता

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सही समय पर इलाज नहीं हो पाने की वजह से दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे तो बहुत देर हो चुकी थी। वहीं समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर वह शव को कंधे पर रखकर 15 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इलाज के लिए पुजारी के पास ले गए माता-पिता
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 सितंबर को अहेरी तालुका के पट्टीगांव में हुई। मरने वाले दोनों बच्चों के नाम बाजीराव रमेश वेलाडी (6 साल) और दिनेश रमेश वेलाडी (4 साल) है। 4 सितंबर को बाजीराव को बुखार आया, बाद में दिनेश भी बीमार पड़ गया। गांव में उचित स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण उनके माता-पिता अपने बच्चों को पारंपरिक इलाज के लिए स्थानीय पुजारी के पास ले गए। वहां उन्हें जड़ी-बूटियां दी गईं, जिससे कुछ देर बाद दोनों की हालत और बिगड़ गई। पहले बाजीराव की मौत हो गई, फिर दिनेश ने भी दम तोड़ दिया।




















