राष्ट्रीयव्यापार जगत

Fuel Prices Today: कैसे चलेगी गाड़ी… दिल्ली से यूपी तक आज फिर महंगी हुई CNG, जानें कितनी महंगी हुई

देशभर में महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब गाड़ी चलाना भी महंगा होता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सीएनजी की कीमतों में बीते 6 दिनों में दूसरी बाद इजाफा हुआ है।

CNG की कीमतें

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब सीएनजी गैस 75.61 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले 15 मई को ही दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ाए गए थे।
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 78.17 रुपए प्रति किलो है।
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपए प्रति किलोग्राम है।
  • गुरुग्राम में सीएनजी का रेट अब 83.94 रुपए किलो हो गया है।
  • सीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद अब रेवाड़ी में 86.07 रुपए, कानपुर में 87.40 रुपए, अजमेर में 85.88 रुपए, करनाल में 84.27 रुपए प्रति किलो हो गई है।

ये भी पढ़ें- CNG Price Hike: फिर बढ़े सीएनजी के दाम, क्या पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा? जानिए अब कितनी चुकानी होगी कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ बदलाव

भारतीय तेल कंपनियों ने 7 अप्रैल से पेट्रोल- डीजल के दामों में कोई फेरबदल नहीं किया है। क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। माना जा रहा है कि क्रूड ऑयल की कीमत में अधिक इजाफा होने पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल आ सकता है।

ये भी पढ़ें- LPG Price Hike: रसोई गैस की कीमतें 1000 के पार, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा; चेक करें नए रेट

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 105.41 96.67
मुंबई 120.51 104.77
कोलकाता 115.12 99.83
चेन्नई 110.85 100.94

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल 118.07 101.09
इंदौर 118.26 101.29
जयपुर 118.03 100.92
पटना 116.23 101.06
लखनऊ 105.25 96.83
बालाघाट 120.48 103.32
श्रीगंगानगर 123.16 105.55
नोएडा 105.47 97.03

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button