राष्ट्रीय

UP के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, ICU में किया शिफ्ट; दिल्ली पहुंचे अखिलेश यादव

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती शिफ्ट किया है। फिलहाल, डॉक्टर्स की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। बता दें कि मुलायम सिंह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती हैं।

दिल्ली पहुंचा पूरा परिवार

जानकारी के मुताबिक, रविवार को जैसे ही पिता मुलायम सिंह की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली, तो तत्काल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल यादव, बेटे अर्जुन सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, इटावा से मुलायम सिंह के भाई अभय राम व परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली चले गए हैं। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं प्रतीक यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं।

डॉक्टर्स नजर रखे हुए हैं

दरअसल, डॉ. नितिन सूद की देखरेख में मुलायम सिंह का उपचार चल रहा है। डॉ. नितिन सूद मेदांता के कैंसर स्पेशलिस्ट हैं। वहीं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने की थी मुलाकात

बता दें कि खराब सेहत के चलते मुलायम सिंह यादव को अगस्त महीने में मेदांता में भर्ती कराया गया था। इस बीच हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर उनकी सेहत का हाल जाना था।

ये भी पढ़ें: Sadhana Gupta Died: मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस

पिछले साल पेट में हुई थी तकलीफ

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव को पिछले साल पेट में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। पेट में सूजन और दर्द होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी के जरिए इसका इलाज किया गया। सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button