राष्ट्रीय

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य BJP में हुईं शामिल; जानिए क्यों छोड़ी पार्टी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरिता आर्य को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस पार्टी ने कर दिया था निष्कासित!

जानकारी के मुताबिक, सरिता आर्य को कांग्रेस पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। बता दें कि उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

क्यों छोड़ी कांग्रेस ?

सरिता आर्य ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि जहां सम्मान मिलेगा, मैं वहां रहूंगी। अब से बीजेपी को मजबूत बनाने के लिए काम करूंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला शक्ति और महिला वर्ग की उपेक्षा की है इसलिए मैं बीजेपी में शामिल हो रही हूं।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button