ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

MP Politics : चुनावी साल में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार ने ली भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी साल में दल बदलने का सिलसिला जारी है। वहीं प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मुरैना जिले से विधायक रहे कांग्रेस के नेता सत्यप्रकाश सखवार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

सत्यप्रकाश सखवार ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बसपा के विधायक रह चुके हैं सखवार

पेशे से वकील सत्यप्रकाश सखवार मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के विधायक रह चुके हैं। वे बसपा विधायक दल के नेता भी थे। वर्ष 2019 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी में कोई नेता नहीं है। पार्टी गुटों-गुटों में बंटी हुई है, जहां किसी की सुनवाई नहीं होती।

सखवार के रूप में प्रभावी नेतृत्व भाजपा के साथ आया : शर्मा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अब तक कांग्रेस में रहे वरिष्ठ नेता सत्यप्रकाश सखवार के रूप में समाज का एक प्रभावी नेतृत्व आज भाजपा के साथ आया है। सखवार बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी विधायक दल के नेता रहे हैं। उन्होंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा हर गरीब के जीवन को बदलने का काम कर रही है। सखवार के रूप में समाज का एक प्रभावी नेतृत्व आज भाजपा के साथ आया है।

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button