Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन : सामाजिक कार्यों से बनाई थी पहचान, राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य थे पूर्व IPS

Follow on Google News
आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन : सामाजिक कार्यों से बनाई थी पहचान, राम मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य थे पूर्व IPS
पटना। महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया है। हार्ट अटैक की वजह से रविवार सुबह 74 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक के बाद उन्हें महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। आचार्य किशोर कुणाल की अंतिम यात्रा सोमवार सुबह 9 बजे आवास से शुरू होगी। उनके पार्थिव शरीर को महावीर मंदिर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वहीं हाजीपुर के कोनहारा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

सीएम नीतीश ने जताया शोक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि, आचार्य किशोर कुणाल एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील पदाधिकारी थे। उन्होंने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव के पद पर रहते हुए सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अच्छे से किया। उनके निधन से प्रशासनिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

किशोर कुणाल के बारे में जानें

किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था। वह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक पूर्व अधिकारी थे। पुलिस करियर के दौरान उन्हें अयोध्या विवाद पर विश्व हिंदू परिषद और बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के बीच मध्यस्थता करने के लिए प्रधानमंत्री वीपी सिंह द्वारा विशेष कर्तव्य अधिकारी (अयोध्या) के रूप में नियुक्त किया गया था। किशोर कुणाल 1972 में गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने थे। इसके बाद 1983 में वह पटना के एसपी के तौर पर तैनात हुए। बाद में वह पटना महावीर मंदिर से जुड़े, भगवान महावीर में आस्था के कारण ही उन्होंने नौकरी से वीआरएस लिया था। वे बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे थे। कुणाल पटना के महावीर मंदिर के सचिव भी थे। उनके ही नेतृत्व में महावीर मंदिर का नवीनीकरण कार्य 30 अक्टूबर 1983 को शुरू हुआ था। महावीर मंदिर न्यास बोर्ड पटना में कई स्कूलों और कैंसर अस्पताल का संचालन करती है। आचार्य किशोर कुणाल राजधानी पटना में ज्ञान निकेतन जैसे चर्चित स्कूल की स्थापना भी की। ये भी पढ़ें- गुना बोरवेल हादसा : जिंदगी की जंग हार गया 10 साल का सुमित, अस्पताल में मौत; 16 घंटे तक 39 फीट नीचे पानी में फंसा था
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts