क्रिकेटखेल

विवादों में घिरे पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली: नशे में पत्नी पर फेंका कुकिंग पैन… गालियां भी दीं; FIR दर्ज

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विनोद कांबली एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं। पूर्व क्रिकेटर पर उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट का आरोप लगाया है। कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एंड्रिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि, कांबली ने शराब के नशे में उन्हें गालियां दीं और फिर उनके साथ मारपीट की। मुंबई पुलिस ने कहा कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कांबली ने पत्नी पर फेंका कुकिंग पैन

कांबली की पत्नी के मुताबिक, घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई। उस समय कांबली कथित तौर पर शराब के नशे में उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पहुंचे और उन्हें गालियां दीं। इसके बाद वह किचन में गए और उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंक दिया। पूर्व क्रिकेटर की पत्नी का आरोप है कि, विनोद कांबली ने उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंका, जिसके कारण उसे सिर में चोट लग गई।

पत्नी ने भाभा अस्पताल में कराया इलाज

विनोद कांबली की पत्नी की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ IPC की धारा 324 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। बांद्रा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की पुलिस के पास आने से पहले विनोद कांबली की पत्नी ने अपना भाभा अस्पताल में इलाज कराया।

पत्नी एंड्रिया का आरोप- बल्ले से भी पीटा

कांबली की पत्नी एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा, ‘वह मुझे डराते-धमकाते हैं। मुझे और मेरे बच्चे को गालियां देते हैं, यहां तक कि मारते भी हैं। कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने हमें बल्ले से भी पीटा।’

कांबली ने कब खेला था आखिरी मैच

विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1084 रन अपने नाम दर्ज किए। वहीं 104 वनडे मैच में कांबली ने भारत के लिए 2477 रन बनाए हैं। अगर फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 129 मैच में 9965 रन बनाए हैं। विनोद कांबली ने भारत के लिए आखिरी मैच साल 2000 में खेला था।

खेल से जुड़ी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button