Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन : 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थे बीमार; PM मोदी ने जताया दुख

Follow on Google News
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन : 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थे बीमार; PM मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद शनिवार (10 अगस्त) रात उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। खराब स्वास्थ्य की वजह से वे पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार 12 अगस्त को लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके योगदान को याद किया और संवेदना जताई।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने 'X' पर पूर्व विदेश मंत्री के साथ एक तस्वीर शेयर कर उनकी मौत पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'नटवर सिंह के निधन से दुखी हूं। उन्होंने डिप्लोमेसी और विदेश नीति की दुनिया में अहम योगदान दिया। वह अपनी बुद्धिमत्ता के साथ-साथ बेहतरीन लेखन के लिए भी जाने जाते थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।'

कौन थे कुंवर नटवर सिंह

16 मई 1931 को राजस्थान के भरतपुर जिले में जन्मे पूर्व विदेश मंत्री के. नटवर सिंह शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे। शिक्षा प्राप्त करने के बाद वो भारतीय विदेश सेवा (IFS) में शामिल हुए, बतौर राजनयिक उनका करियर काफी लंबा था। अगस्त 1967 में सिंह ने महाराजकुमारी हेमिंदर कौर (जन्म जून 1939) से विवाह किया, जो पटियाला राज्य के अंतिम महाराजा यादविंद्र सिंह की सबसे बड़ी बेटी थीं।

कैसा था राजनयिक करियर

  • सिंह 1953 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए और 31 वर्षों तक सेवा की।
  • उनकी शुरुआती नियुक्तियों में से एक बीजिंग, चीन (1956-58) में थी।
  • उन्हें भारत के स्थायी मिशन (1961-66) में न्यूयॉर्क शहर में और यूनिसेफ (1962-66) के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया।
  • उन्होंने 1963 और 1966 के बीच कई संयुक्त राष्ट्र समितियों में काम किया।
  • 1966 में, उन्हें इंदिरा गांधी के अधीन प्रधानमंत्री सचिवालय में तैनात किया गया था।
  • 1971 से 1973 तक उन्होंने पोलैंड में भारत के राजदूत, 1973 से 1977 तक यू.के. में भारत के उप उच्चायुक्त और 1980 से 1982 तक पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया।
  • मार्च 1982 से नवंबर 1984 तक उन्होंने विदेश मंत्रालय में सचिव के रूप में कार्य किया।
  • 1984 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने के लिए सेवा से इस्तीफा दे दिया।
  • उन्होंने चुनाव जीता और 1989 तक केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 1984 में उन्हें भारत सरकार से भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण मिला।
  • कुंवर नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया।
ये भी पढ़ें- कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या, शरीर पर चोट के निशान
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts