ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

पूर्व CM उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती; ट्वीट कर लिखा- प्लीज भूलना मत

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उमा भारती की कल देर रात अचानक से तबीयत गई। जिसके बाद उनको राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उमा भारती ने खुद ट्वीट कर अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी है।

विश्राम ही एकमात्र उपचार है : उमा भारती

उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कल रात को करीब 11 बजे मेरे अचानक अस्वस्थ होने पर मेरे निवास के पास ही स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में मुझे ले जाया गया। मेरी सभी जांचों में, मैं स्वस्थ पाई गई किंतु अत्यधिक थकान एवं कमजोरी है। सारी जांचों से डॉक्टरों को निश्चित हो जाने के बाद मेरे निजी डॉक्टरों के अनुसार मेरा कुछ महीनों के लिए विश्राम ही एकमात्र उपचार है।

उमा भारती बोली- मैंने 6 साल से…

उन्होंने ने लिखा- आप प्लीज भूलना मत की मैंने अपने उम्र के 6 साल से यानी लगभग 55 साल से पब्लिक लाइफ में कड़ी मेहनत की है। आपका संदेश, आपकी कोई परेशानी या कोई सूचना आप मेरे ऑफिस को अवश्य देते रहे। आप सब हमेशा मेरे ध्यान में रहेंगे।

पहले भी खुद ने दी थी जानकारी

दरअसल, कुछ दिन पहले भी उमा भारती की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इसके बाद भी उन्होंने ट्वीट करके स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी थी। उमा भारती ने ट्वीट में बताया था कि एक महीने तक वो अमरकंटक में थीं, जहां काफी ज्यादा ठंड थी और फिर वहां से भोपाल और ओरछा आईं जहां काफी गर्मी है। ठंड से गर्मी में आने के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया है।

ये भी पढ़ेें: धार : CM शिवराज ने कहा- हर गरीब का होगा अपना मकान, कोई नहीं रहेगा मजबूर; हितग्राहियों के साथ किया भोजन

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button