इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

VIDEO : पूर्व CM उमा भारती पहुंचीं उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन। चंद्रयान-3 की सफलता पर कहा- PM मोदी के नेतृत्व में ही संभव

उज्जैन। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज उज्जैन पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान 3 की सफलता पर कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।

भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आज उज्जैन आईं और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गर्भ ग्रह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक किया। दर्शन के बाद मीडिया के साथ बातचीत में उमा भारती ने कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि शिप्रा का शुद्ध जल बाबा महाकाल को मिले। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतत प्रयास कर रहे हैं।

चंद्रयान 3 की सफलता PM मोदी के नेतृत्व में संभव : उमा भारती

चंद्रयान 3 की सफलता पर उमा भारती ने कहा कि भारत अब गहराई से लेकर आसमान तक पहुंच गया है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। मैंने आज बाबा महाकाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ रहने के साथ ही वह लंबे समय तक राज करते रहे ऐसी कामना की है।

(इनपुट – संदीप पांडला)

ये भी पढ़ें- उज्जैन : टावर चौक स्थित एक नमकीन की दुकान में चोरी, हजारों की नकदी और सामान ले भागे चोर; देखें VIDEO

संबंधित खबरें...

Back to top button