Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पहली बार बाल रंग में शामिल पुडुचेरी बना विजेता

हरियाणा को दूसरा तो चंडीगढ़ को मिला तीसरा स्थान, मप्र और उत्तराखंड को प्रोत्साहन पुरस्कार
Follow on Google News
पहली बार बाल रंग में शामिल पुडुचेरी बना विजेता

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल रंग प्रतियोगिता का रविवार को विभिन्न राज्यों की लोक नृत्यों की प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पुडुचेरी के कलाकारों ने स्थानीय लोक नृत्य ढोलकी थाप प्रस्तुत कर पहला स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि पुडुचेरी ने पहली बार बाल रंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और पहली बार में ही इसका विजेता भी बना। इसमें कलाकारों ने वहां की संस्कृति को प्रदर्शित किया और देवी की भक्ति दिखाई। इस नृत्य में पुडुचेरी के प्रतिभागियों ने ढोल की थाप पर नृत्य किया।

हरियाणा ने नृत्य में दिखाए विवाह संस्कार और बेटी की विदाई

दूसरे स्थान पर हरियाणा की टीम रही। हरियाणा के प्रतिभागियों ने विवाह संस्कार, बेटी की विदाई और नई दुल्हन के घर आगमन पर गाए जाने वाले गीतों के साथ आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। तृतीय स्थान पर केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की टीम रही। उन्होंने बैसाखी के अवसर पर किए जाने वाले डंडा की प्रस्तुति दी। मप्र और उत्तराखंड को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

लघु भारत प्रदर्शनी में हायर सेकंडरी स्कूल आनंद नगर बना विजेता

वहीं, लघु भारत प्रदर्शनी में भोपाल के विभिन्न स्कूलों के बीच नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल आनंद नगर के स्टूडेंट्स ने पंजाबी भांगड़ा नृत्य कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिद्दा नृत्य कर शासकीय राजा भोज स्कूल की छात्राएं दूसरे और शासकीय नवीन कन्या तुलसी नगर की बालिकाएं गणगौर नृत्य प्रस्तुत कर तीसरे स्थान पर रहीं। भोपाल के सहोदय ग्रुप के अशासकीय विद्यालयों के मध्य भी नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सेंट पॉल स्कूल प्रथम रहा। कार्यक्रम में महापौर मालती राय उपस्थित रहीं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts