
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पूरे देश में 91 एफएम रेडियो स्टेशन की शुरुआत की है। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ये एफएम रेडियो स्टेशन शिक्षा और सूचनाओं के साथ मनोरंजन के भी साधन बनेंगे।
प्रदेश में दो रेडियो की शुरुआत
वीडी शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र खजुराहो के पन्ना और कटनी, दो एफएम रेडियो की आज शुरुआत हुई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यमंत्री एल मुरुगन का अभिनंदन किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये एफएम रेडियो उनके पूरे संसदीय क्षेत्र में कम्युनिटी डेवलपमेंट से लेकर शिक्षा और कई प्रकार की सूचनाओं के साथ मनोरंजन का साधन बनेंगे।
#भोपाल : प्रधानमंत्री #नरेंद्र_मोदी ने आज देशभर में 91 #एफएम_रेडियो_ट्रांसमीटरों का शुभारंभ किया। #मध्य_प्रदेश के #पन्ना और #कटनी में पीएम मोदी ने #वर्चुअल_कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। सभी क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं : #वीडी_शर्मा,… pic.twitter.com/avgI1PDI0i
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 28, 2023
जिनके खून में जहर हो, वो लोगों को क्या जोड़ेंगे : वीडी शर्मा
इस दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए कथित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि इस प्रकार के लोग कांग्रेस में हैं। वे लोग लोगों को क्या जोड़ेंगे, जिनके खून में ही जहर शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खून में ही जहर है और यही उनके कंठ से निकलता है। चाहे वह खड़गे हो या दिग्विजय सिंह हों।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जितने प्रहार होते हैं, प्रधानमंत्री उतनी ही चौगुनी ताकत के साथ आगे बढ़ते हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग कभी किसी को जोड़ नहीं सकते। इनके खून में फूट डालो, राज करो की प्रवृत्ति है, यह तोड़ने का काम करते रहे हैं, कभी किसी को नहीं जोड़ सकते।
ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना : CM शिवराज ने लाड़ली बहनों के फॉर्म भरे, बोले- 10 जून का दिन होगा ऐतिहासिक