इंदौरराष्ट्रीय

इंदौर से अहमदाबाद के लिए उड़ी फ्लाइट वापस इंदौर लौटी, खराब मौसम की वजह से 12 फ्लाइट डायवर्ट

मुंबई से जलगांव जा रहे शिंदे और फडणवीस का विमान भी वापस लौटा

अहमदाबाद/इंदौर। कोहरे और लो विजिबिलिटी के चलते सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में विमान सेवाएं प्रभावित हुईं। सुबह अहमदाबाद में घने कोहरे की वजह से इंडिगो की 5 उड़ानों को इंदौर डायवर्ट किया गया। उधर, मुंबई से सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर जा रहा प्लेन खराब मौसम की वजह से वापस लौट आया। दोनों एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जलगांव के जामनेर जा रहे थे।

अहमदाबाद की 5 फ्लाइट इंदौर डायवर्ट

इंदौर से अहमदाबाद के लिए उड़ी फ्लाइट भी वापस इंदौर में लैंड हुई। इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शून्य थी विजिबिलिटी इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घने कोहरे के कारण अहमदाबाद में विजिबिलिटी शून्य थी। इस वजह से 5 उड़ानों को वहां से इंदौर डायवर्ट कर दिया गया। इनके अलावा चेन्नई – हैदराबाद लखनऊ और दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली उड़ानों की लैंडिंग भी इंदौर में कराई गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक सुबह तकरीबन 10:00 बजे के आसपास मौसम साफ हुआ और धुंध छंटी। इसके बाद से इंदौर में लैंड करने वाली उड़ानों को अहमदाबाद रवाना किया गया। सूत्रों के मुताबिक अहमदाबाद में घने कोहरे की वजह से सुबह 10:00 बजे तक कुल 12 उड़ानों को डायवर्ट किया गया था इनमें से पांच इंदौर पहुंचीं। कुछ उड़ानें जयपुर, मुंबई और वडोदरा भी डायवर्ट की गईं।

इन उड़ानों को इंदौर किया गया डायवर्ट

6e 244 सुबह 6:20 बजे चेन्नई से अहमदाबाद
6e 195 सुबह 7:15 बजे हैदराबाद से अहमदाबाद
6e 142 सुबह 7:25 बजे लखनऊ से अहमदाबाद
6e 6475 सुबह 8:05 दिल्ली से अहमदाबाद
6e 105 सुबह 8:10 बजे इंदौर से अहमदाबाद

यह भी पढ़ें उज्जैन के हासामपुरा गांव को SGML आई हॉस्पिटल की सौगात, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअली किया शुभारंभ

 

संबंधित खबरें...

Back to top button