ताजा खबरधर्म

होली पर लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, 100 साल बाद दुर्लभ संयोग…! जानें क्या भारत में रहेगा इसका असर

धर्म डेस्क। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन रंगों के साथ होली खेली जाती है। इस बार 24 मार्च को पूरे भारत में होलिका दहन किया जाएगा और 25 मार्च को होली खेली जाएगी। इस साल की होली थोड़ी अलग होने वाली है, क्योंकि 100 सालों बाद इस बार होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। शास्त्रों और ज्योतिष में चंद्र ग्रहण शुभ नहीं माना जाता है। इस काल के दौरान धरती पर नकारात्मक शक्तियों का साया रहता है। चंद्रग्रहण के 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। इसलिए ग्रहण का सूतक लगते ही शुभ और धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाती है। आइए जानते हैं होली पर लगने वाले ग्रहण की टाइमिंग क्या होगी…?

कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष के मुताबिक, होली के दिन चंद्र ग्रहण सुबह 10:23 से लगेगा और दोपहर 03:01 पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 36 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 12: 43 पर है। वहीं, ग्रहण के दिन चंद्रमा शाम 06:44 पर उदय होगा।

क्या भारत में पड़ेगा ग्रहण का प्रभाव ?

25 मार्च को होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए होली, होलिका दहन और धार्मिक कार्यों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां चंद्र ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश अफ्रीका में चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा।

इन राशियों के लिए है शुभ काल

साल का पहला चंद्रग्रहण मिथुन, मकर, सिंह और धनु राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। इन राशियों पर ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव होगा। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे, जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कहीं से खुशखबरी मिल सकती है।

संबंधित खबरें...

Back to top button