Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood:टाइगर श्रॉफ-शनाया कपूर की जोड़ी जॉम्बी कॉमेडी में, फिरोज नाडियाडवाला का नया दांव

दिग्गज निर्माता फिरोज नाडियाडवाला एक बार फिर अलग तरह का कंटेंट लेकर आने की तैयारी में हैं। इस बार उन्होंने अपनी अगली जॉम्बी कॉमेडी फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की नई जोड़ी को साइन किया है।
टाइगर श्रॉफ-शनाया कपूर की जोड़ी जॉम्बी कॉमेडी में, फिरोज नाडियाडवाला का नया दांव

दिग्गज निर्माता फिरोज नाडियाडवाला एक बार फिर अलग तरह का कंटेंट लेकर आने की तैयारी में हैं। इस बार उन्होंने अपनी अगली जॉम्बी कॉमेडी फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की नई जोड़ी को साइन किया है। यह प्रोजेक्ट अपने अनोखे जॉनर और फ्रेश कास्टिंग के चलते पहले से ही चर्चा में आ गया है।

एक्शन के साथ कॉमेडी-हॉरर का मिश्रण

इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अपने चिर-परिचित एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी और हॉरर का तड़का लगाते नजर आएंगे। यह उनके करियर का एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है क्योंकि अब तक वह ‘बागी’ और ‘हीरोपंती’ जैसी एक्शन फ्रेंचाइजी के लिए जाने जाते रहे हैं। जॉम्बी कॉमेडी के जरिए वह एक नए जॉनर में हाथ आजमाने जा रहे हैं।

अहमद खान के साथ फिर बनी जोड़ी

फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, जो टाइगर के साथ ‘बागी 2’, ‘बागी 3’ और ‘हीरोपंती 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों की यह सफल जोड़ी अब जॉम्बी कॉमेडी में भी साथ नजर आएगी। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: मोदी का SIR उन्हीं के खिलाफ... बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग पर केजरीवाल का तंज

पहली बार साथ दिखेंगे टाइगर-शनाया

यह पहला मौका होगा जब टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के बीच रोमांस के साथ-साथ एडवेंचर और कॉमिक एलिमेंट्स भी देखने को मिलेंगे, जो इसे एक एंटरटेनिंग पैकेज बना सकते हैं।

जॉम्बी जॉनर में नई कोशिश

हिंदी सिनेमा में जॉम्बी कॉमेडी का जॉनर ज्यादा एक्सप्लोर नहीं हुआ है। ‘गो गोवा गॉन’ के बाद इस तरह की फिल्में कम ही देखने को मिली हैं। ऐसे में टाइगर-शनाया की यह फिल्म इस जॉनर को फिर से दर्शकों के सामने लाने की कोशिश मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: Captain India : बॉक्स ऑफिस पर देशभक्ति का दांव, ‘कैप्टन इंडिया’ 13 अगस्त 2027 को रिलीज

दोनों सितारों के पास व्यस्त लाइनअप

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें जाह्नवी कपूर के साथ ‘लग जा गले’ और राम माधवानी की ‘वज्र’ शामिल हैं। वहीं शनाया कपूर भी अपनी हालिया फिल्म ‘तू या मैं’ के बाद अभय वर्मा के साथ पीरियड कॉमेडी ‘JC’ की तैयारी में जुटी हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts