Captain India :बॉक्स ऑफिस पर देशभक्ति का दांव, ‘कैप्टन इंडिया’ 13 अगस्त 2027 को रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' 13 अगस्त 2027 को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज होगी। एविएशन ड्रामा 2021 में घोषित हुई थी, लेकिन देरी के बाद अब प्रोजेक्ट फिर ट्रैक पर है। शिमित अमीन 17 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। फिल्म भारत और मोरक्को में 2026 में शूट होगी और कार्तिक पायलट की भूमिका निभाएंगे है।
Follow on Google News
बॉक्स ऑफिस पर देशभक्ति का दांव, ‘कैप्टन इंडिया’ 13 अगस्त 2027 को रिलीज

कार्तिक आर्यन की फिल्म कैप्टन इंडिया की रिलीज डेट तय हो गई है। यह एविएशन बेस्ड ड्रामा 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म को स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर रिलीज करने की रणनीति बनाई गई है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

लंबे इंतजार के बाद ट्रैक पर लौटा प्रोजेक्ट

इस फिल्म की घोषणा साल 2021 में की गई थी, लेकिन बीच में कई बदलावों और देरी के चलते इसकी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। अब मेकर्स ने इसे नए सिरे से प्लान करते हुए प्रोजेक्ट को फिर से ट्रैक पर ला दिया है। फिल्म को टी-सीरीज और बवेजा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि मिडनाइट चाय फिल्म्स लिमिटेड इसके निर्माण में सहयोग कर रही है।

17 साल बाद शिमित अमीन की वापसी

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसके जरिए निर्देशक शिमित अमीन लगभग 17 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ‘चक दे! इंडिया’ जैसी फिल्म देने वाले शिमित का यह प्रोजेक्ट कंटेंट और ट्रीटमेंट के लिहाज से खास माना जा रहा है।

भारत और मोरक्को में होगी भव्य शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग 2026 की दूसरी तिमाही में शुरू होगी। इसे भारत और मोरक्को में फिल्माया जाएगा, जिससे फिल्म का विजुअल स्केल और भी बड़ा नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: मेरे जाने के बाद कोई विवाद नहीं चाहिए... करोड़ों कमाने के बावजूद किराए के घर में रहते हैं अनुपम खेर, बताई वजह

सच्ची घटना से प्रेरित, पायलट के रोल में कार्तिक

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसमें कार्तिक आर्यन एक पायलट की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। यह किरदार उनके लिए इमेज-चेंजिंग साबित हो सकता है, क्योंकि अब तक वह ज्यादातर रोमांटिक और कॉमिक भूमिकाओं में दिखे हैं।

कार्तिक आर्यन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर एक नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें अलग-अलग जॉनर की फिल्में शामिल हैं। 

कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म

‘83’ फेम डायरेक्टर कबीर खान के साथ कार्तिक एक बड़े स्केल की फिल्म कर रहे हैं, जिसे रियल इवेंट्स से प्रेरित बताया जा रहा है। यह फिल्म उनके करियर को कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा की ओर और मजबूत कर सकती है।

म्यूजिकल-रोमांटिक जॉनर में कार्तिक की यह फिल्म काफी चर्चा में है। हालांकि इसके टाइटल और कास्टिंग को लेकर समय-समय पर बदलाव की खबरें आती रही हैं, लेकिन यह प्रोजेक्ट उनके रोमांटिक इमेज को फिर से मजबूत कर सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts