Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग, 1 गिरफ्तार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद
Follow on Google News
कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के बाद फायरिंग, 1 गिरफ्तार
दतिया। दतिया में जिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। शाम करीब पौने पांच बजे एसपी ऑफिस के बाहर तीन राउंड फायरिंग हुई, जिससे अफरातफरी मच गई। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। पुलिस ने एक युवक को रायफल के साथ पकड़ा है। दतिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जनआक्रोश रैली का आयोजन किया था। इसमें शामिल होने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी दतिया आए थे। किला चौक पर सभा के बाद रैली पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां कांग्रेसियों ने घेराव कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वरिष्ठ नेता वहां से चले गए।

कांग्रेसियों में बहस हुई

नेताओं के जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपस में बहस हो गई। इस दौरान गोली चलने की आवाज आई। घटना को लेकर युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह उर्फ रामू गुर्जर ने बताया कि उनके विरोधियों ने जान से मारने की नीयत गोली चलाई थी। उनके बचाव में उनका छोटा भाई सचिन गाड़ी से हथियार लेकर निकला तो उस पर भी गोली चला दी। उसने बचाव में फायर किया, लेकिन पुलिस उसे ले गई।

ये था विवाद

रैली के दौरान रोहित गुर्जर का डीजे को आगे-पीछे करने को लेकर परविंदर गुर्जर के साथ विवाद हुआ । इनमें परविंदर, रामू गुर्जर गुट का और रोहित गुर्जर दूसरे गुट का बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही दतिया विधायक राजेन्द्र भारती कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने रामू गुर्जर, सचिन गुर्जर, पवन व तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts