
मध्यप्रदेश के मौसम लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बादल होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं तापमान में गिरावट आई है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। भिंड में ओले गिरे। सबसे अधिक तापमान नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम ने अचानक ली करवट। भिंड में पहले पानी फिर ओलों की बौछार। ग्वालियर में तेज गर्मी। #BhindNews #WeatherUpdate #PeoplesUpdate #BreakingNews pic.twitter.com/AVg23xnQzV
— Peoples Samachar (@psamachar1) May 4, 2022
इन जिलों में हो सकती है बारिश!
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि अगले 24 घंटों में छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, जबलपुर जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां हवा की गति भी 30-40 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां एक्टिव हैं। जिससे मध्यप्रदेश का मौसम ठंडा हुआ है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक-दो दिन में मौसम फिर करवट लेगा और तापमान बढ़ेगा।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) | न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 41.9 | 25.0 |
इंदौर | 40.0 | 23.4 |
ग्वालियर | 41.4 | 27.5 |
जबलपुर | 42.5 | 27.1 |
यहां अधिकतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
नौगांव | 43.8 |
खजुराहो | 43.4 |
राजगढ़ | 43.3 |
उमरिया | 43.3 |
दमोह | 43.2 |
खरगोन | 43 |
दतिया | 42.5 |
सागर | 42.4 |
सिवनी | 42.2 |
खंडवा | 42.1 |
मंडला | 42 |
यहां न्यूनतम तापमान रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
उमरिया | 28.9 |
दमोह | 28.5 |
नौगांव | 28.5 |
दतिया | 27.5 |
सतना | 27.5 |
रीवा | 27.2 |
रतलाम | 27 |
गुना | 26.5 |
सागर | 26.5 |
सीधी | 26.4 |
खरगोन | 26.2 |
रायसेन | 26.2 |
नर्मदापुरम | 26 |
खंडवा | 26 |
ये भी पढ़ें- Corona Virus : MP में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 200 पार, इंदौर में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले