लहसुन की फसल में लगाई आग, कम दाम मिलने से किसान नाराज; भारत माता की जय के नारे लगाए, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

मंदसौर में एक किसान ने अपनी लहसुन की फसल में आग लगा दी। किसान लहसुन की फसल को लेकर मंडी में बेचने आया था। यहां पर जब उसे मनमुताबिक दाम नहीं मिला तो किसान ने गुस्से में आकर बाइक से पेट्रोल निकाला और लहसुन में आग लगा दी। इस दौरान किसान भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे। कांग्रेस ने इसको लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। ये भी पढ़ें: बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय ने 48 सेकंड में लगाए 59 पुशअप, नरोत्तम मिश्रा ने बल्लेबाजी में आजमाया हाथ; मारे चौके-छक्के

उज्जैन जिले से लहसुन की फसल लेकर पहुंचा था किसान

जानकारी के अनुसार, किसान उज्जैन जिले से लहसुन की फसल लेकर आया था। इसके लिए उसने 5000 रुपए खर्च किए थे। लेकिन मंदसौर कृषि उपज मंडी में उसके लहसुन का दाम केवल 1100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहे थे। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने लहसुन को आग को हवाले कर दिया। आग लगने की खबर सुनते ही मंडी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। किसान का नाम शंकर बताया जा रहा है। उसने बताया कि उसने लहसुन की फसल उगाने में ढाई लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन उसे सिर्फ 1 लाख रुपए ही मिल रहे थे। [embed]https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1472135720428978177[/embed]

घटना का वीडियो ट्वीट कर साधा निशाना

इस मामले पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। मप्र कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'कमलनाथ जी ने आज ही छिंदवाड़ा में कहा कि मंदसौर में लहसुन की खेती वाले किसान परेशान हैं। उन्हें उचित दाम नहीं मिल रहा है और आज ही मंदसौर मंडी में एक किसान ने कम दाम मिलने पर भारत माता की जय बोलते हुए अपनी लहसुन की फसल में आग लगा दी।' ये भी पढ़ें मजदूरों को ड्रम में दिखा बुजुर्ग का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts