70th Filmfare Awards :17 साल बाद फिल्मफेयर होस्ट करेंगे शाहरुख खान, भोजपुरी सितरों की होगी एंट्री

अहमदाबाद में 70वीं फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन, 5,000 से लेकर 50,000 तक बिक रहे टिकट्स
Follow on Google News
17 साल बाद फिल्मफेयर होस्ट करेंगे शाहरुख खान, भोजपुरी सितरों की होगी एंट्री
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अहमदाबाद। बॉलीवुड की सबसे अहम 70वीं फिल्मफेयर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन शानिवार (आज) अहमदाबाद में आयोजित  किया जा रहा है। इस बेहतरीन अवॉर्ड नाइट के लिए सितारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बता दें, कि पहली बार इस अवॉर्ड सेरेमनी को मुंबई के बाहर किसी शहर में ग्रेंड लेवल पर होस्ट किया जा रहा है। उसे और खास बनाने की जिम्मेदारी शाहरुख खान को दी गई है। जो करीब 17 साल बाद फिर से इस मंच के होस्ट करेंगे। 

    50,000 तक की बिक रही टिकट्स

    सेरेमनी की शुरुआत शाम 7:30 बजे से EKA एरेना, अहमदाबाद में होगी। वहीं, सेरेमनी के टिकट की भी काफी चर्चा है। जहां, 5000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक की टिकट्स बेची जा रही हैं। 

    1993 में शाहरुख ने जीता था पहला अवॉर्ड 

    फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। उस वक्त केवल 5 कैटेगरीज में अवॉर्ड दिए जाते थे। आज अवॉर्ड्स 30 से ज्यादा कैटेगरीज में दिए जाते हैं, जिनमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डेब्यू और टेक्निकल कैटेगरीज शामिल हैं। पहली बार यह अवॉर्ड अभिनेत्री मीना कुमारी को फिल्म 'बैजू बावरा' के लिए मिला था। वहीं, फिल्मफेयर के इतिहास में शाहरुख खान और दिलीप कुमार का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। दोनों ने 8-8 बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतकर अब तक का रिकॉर्ड बनाया है। शाहरुख ने पहली बार यह अवॉर्ड फिल्म 'बाजीगर' (1993) के लिए जीता था।

    'लापता लेडिज' ने नॉमिनेशन का खिताब किया अपने नाम

    28 सितंबर 2025 को फिल्मफेयर नॉमिनेशन लिस्ट 2025 को जारी किया गया। जिसके बाद सबसे चर्चा किरण राव निर्देशित फिल्म 'लापता लेडीज' की हो रही है। इस फिल्म ने कुल 24 नॉमिनेशन हासिल कर लिए है। जिसने फिल्मफेयर के 70 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है।

    भोजपुरी स्टार्स की फिल्मफेयर में एंट्री

    इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की भी एंट्री हो गई है। नोमिनेशन लिस्ट में पवन सिंह और रवि किशन जैसे लोकप्रिय कलाकारों का भी नाम शामिल है। जो भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम है। 

    Priyanshi Soni
    By Priyanshi Soni
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts