
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही बच्चों का किडनैप कर लिया। आप सोच रहे होंगे की ऐसी क्या मजबूरी रही होगी कि पिता को अपने ही बच्चों का अपहरण करना पड़ गया। आपको बता दें कि काफी समय से पति-पत्नी एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। क्योंकि, दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे, परिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।
बच्चों की मां ने दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात को गोराबाजार पुलिस थाने में बच्चों की मां भारती बिलहरी निवासी ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति राजपाल सिंह जो कि यूपी के निवासी है। वह दूसरे जिले में आर्मी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बच्चों का अपहरण कर लिया है। जबरदस्ती अपनी कार में बच्चों को बैठकर ले गए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर राजपाल सिंह की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
मंदिर में खेलते बच्चों को ले भागे
बच्चों की मां का कहना है कि गुरुवार की रात जब उनके बच्चे मंदिर में खेल रहे थे, तभी राजपाल सिंह और उनके साथी आए। जिन्होंने बच्चों को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इसके बाद अभी उनका कोई अता पता नहीं है। इधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता को ढूंढने के लिए साइबर सेल के माध्यम से भी जांच पड़ताल की है। ताकि, मोबाइल को ट्रेक कर उनका पता चल सके। लेकिन, अभी तक उसका पता नहीं चला है।
#जबलपुर : बिलहरी क्षेत्र में गत रात्रि एक पिता ने अपने बच्चों का अपहरण कर लिया। ये पूरा मामला #सीसीटीवी में कैद हो गया। वहीं #गोरा_बाजार_थाने में मामला दर्ज हो गया और पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। देखें #VIDEO @SPJabalpur @MPPoliceDeptt #Jabalpur #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/6VbNVz1jeo
— Peoples Samachar (@psamachar1) July 14, 2023
दो साल से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी
पुलिस को भारती ने बताया कि उनके पति से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। आए दिन होने वाले विवाद के कारण दो साल से दोनों अलग रह रहे थे। लेकिन, गुरुवार को अचानक राजपाल सिंह ने बच्चों को उठा लिया।